
जेईई एडवांस्ड परीक्षा देने से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
AajTak
जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है. 26 मई को परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इस गाइडलाइंस को जरूर पढ़कर जाएं और उनका पालन करें.
इस साल आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे कठिनतम एवं प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. यह परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित होनी है. इस परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स अपना तैयारी पक्की रखें. साथ ही गाइडलाइंस को पढ़ना ना भूलें, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है.
सुबह 7 बजे पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र
जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 26 मई को देश के 222 परीक्षा शहरों में सुबह 9 बजे से 12 और दोपहर ढाई बजे शाम से 5:30 बजे तक होगी. एलन के कॅरिअर काउन्सलिंग एक्सपर्ट अमित आहुजा के अनुसार इस साल 2 पेज का प्रवेश पत्र दिया गया है. पहले पेज में विद्यार्थी का एडमिट कार्ड और दिशा निर्देश दिए गए हैं. दिशा निर्देशों के साथ दिए गए डिक्लेरेशन पर स्टूडेंट्स को स्वयं एवं अपने अभिभावक के हस्ताक्षर करवाने होंगे. इस डिक्लेरेशन फॉर्म एवं प्रवेश पत्र को जेईई एडवांस्ड पेपर 2 चालू होने के बाद परीक्षक को जमा कराना होगा. प्रवेश पत्रों में इस वर्ष अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम नहीं दिया गया है. सभी स्टूडेंट्स को पेपर-1 के लिए सुबह 7 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया है.
एक्सपर्ट ने बताई जरूरी गाइडलाइंस
एक्सपर्ट अमित आहुजा ने बताया की विद्यार्थी को प्रवेश पत्र के साथ कोई एक ऑरिजनल आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट एवं पैन कार्ड अपने साथ लेकर जाने होंगे. स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्रों पर दिए गए बारकोड को बारकोड रीडर से स्कैन करके एंट्री दी जाएगी. परीक्षा शुरू होने से पहले कैंडिडेट्स को कंम्प्यूटर दे दिया जाएगा, जिस पर विद्यार्थी का नाम, फोटो एवं जेईई एडवांस रोल नंबर लिखा होगा. स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर अपना जेईई-एडवांस का रोल नंबर, जन्म तारीख और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा.
कैंडिडेट्स को मिलेगा स्क्रैंबल पैड

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










