
जुड़वा बहनों ने बनाया ऐसा वीडियो, लोग बोले- शीशे के सामने है एक लड़की
AajTak
इन दिनों जमैका की जुड़वा बहनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सब आश्चर्यचकित हो गए हैं. इस वीडियो में उन दोनों बहनों ने कुछ कमाल कर दिया है.
सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसा कुछ वायरल हो जाता है जिसे देखकर लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं. इन दिनों जमैका की जुड़वा बहनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सब आश्चर्यचकित हो गए हैं. इस वीडियो में उन दोनों बहनों ने कुछ कमाल कर दिया है. Photo: IG- Atkinstwins दरअसल, जमैका की दो जुड़वा बहनें इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं. इनका नाम शारोना और कारोना है. इनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे एक मिरर इमेज बनाती हुई नजर आ रही हैं. Photo: IG- Atkinstwins इस वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे मानों कोई एक ही लड़की किसी शीशे के सामने खड़ी है और डांस कर रही है. जबकि ऐसा नहीं है. दोनों बहनें आमने सामने खड़ी हुई हैं और एक ही जैसा एक्सप्रेशन बना रही हैं. Photo: IG- Atkinstwins
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









