
जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट के अंदर घुसने लगी भीड़, लाठीचार्ज, बुलाई गई कैबिनेट मीटिंग
AajTak
असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर के गुवाहाटी पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हजारों प्रशंसक बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने लगे जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. गायक के निधन की खबर से राज्यभर में शोक की लहर है. सरकार ने अंतिम संस्कार स्थल तय करने के लिए कैबिनेट की बैठक बुलाने की घोषणा की है.
असम के लोकप्रिय गायक और 'वॉइस ऑफ असम' के नाम से मशहूर जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार रात लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारी भीड़ जमा हो गई. जुबीन गर्ग का शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय बिना लाइफ जैकेट के निधन हो गया था. उनके निधन की खबर से राज्यभर में शोक की लहर फैल गई है.
अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गायक के प्रशंसक शनिवार रात से ही एयरपोर्ट के बाहर जुटने लगे थे. रात करीब बारह बजे जब उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान द्वारा गुवाहाटी लाए जाने की सूचना मिली तो भीड़ ने कम से कम दो बैरिकेड तोड़ दिए और एयरपोर्ट टर्मिनल की ओर बढ़ने लगी. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर पानी की बोतलें भी फेंकी और दो पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.
पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
हालांकि पुलिस कार्रवाई और कुछ शांत प्रशंसकों की अपील के बाद स्थिति काबू में आ गई. वहीं एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर कई प्रशंसक जुबीन गर्ग के लोकप्रिय गीत गाते और गिटार बजाते नजर आए.
जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा और दिल्ली में तैनात वरिष्ठ अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे. जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा भी हवाई अड्डे पर मौजूद थीं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









