
जुबीन गर्ग की मौत: हादसा या साज़िश? आखिरी वायरल वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस, जानें क्यों उठ रहे हैं सवाल
AajTak
असम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में तैराकी के दौरान मौत हो गई. लेकिन उनके आखिरी वीडियो और आरोपों ने इस हादसे को रहस्यमयी बना दिया है. क्या ये महज हादसा था या साज़िश? जानिए जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी ये कहानी.
Zubeen Garg Death Mystery: वो एक गायक थे, जो असम से आए और देखते ही देखते बॉलीवुड पर छा गए. इमरान हाशमी की फिल्म 'गैंगस्टर' के गीत 'या अली...' ने उन्हें वो शोहरत बख्शी कि उनके पास फिल्मों की कतार लग गई. असम में तो उन्हें सुपर स्टार का रुतबा हासिल था. अब उसी सुपर स्टार सिंगर जुबीन गर्ग की मौत लेकर सवाल उठ रहे हैं. सवाल ये कि जुबीन की मौत एक हादसा थी या फिर साजिश?
जाने-माने सिंगर जुबीन गर्ग की मौत ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है. मौत का गम तो खैर अपनी जगह है ही, लेकिन उनकी मौत को लेकर उठ रहे सवालों ने भी इस मामले को और गहरा कर दिया है. लोग इसे लेकर जांच की मांग करने लगे हैं. और लोगों की भावनाओं को देखते हुए असम सरकार ने इस सिलसिले में कोई एक-दो नहीं बल्कि पूरे असम में अब तक 54 एफआईआर दर्ज किए हैं.
इस बीच सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उससे कई बातें पता चलती हैं. वीडियो का हवाला देते हुए तैयार एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुबीन गर्ग के पुराने साथी शेखर गोस्वामी उन पर पानी में उतरने के लिए दबाव डालते हुए दिख रहे हैं, जबकि गर्ग ना तो पानी में उतरने के इच्छुक दिखते हैं और ना ही इसके लिए मानसिक तौर पर तैयार नजर आते हैं.
इस वायरल वीडियो में जुबीन गर्ग ये कहते हुए सुने जा सकते हैं कि शेखर ने ही उन्हें तैराकी सिखाई है. जबकि शेखर जुबीन से पानी में उतरने के लिए कहते हुए सुने जाते हैं. जुबीन शेखर से पूछते हैं, क्या वो भी स्वीमिंग के लिए जाएंगे? इस पर शेखर कहते हैं, कम ऑन. शेखर के अलावा दो और लोग भी उन्हें पानी में तैराकी के लिए जाते हुए कहते सुने जाते हैं.
वीडियो में एक शख्स जुबीन गर्ग को लाइफ जैकेट पहनाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि जुबीन इसमें बहुत इंटरेस्टेड नहीं दिखते. इंटरनेट पर वायरल इन वीडियोज़ ने सोशल मीडिया पर जुबीन गर्ग की मौत के रहस्य को बढ़ा दिया है. इसे मौत से पहले जुबीन गर्ग का लास्ट वीडियो बताया जा रहा है. जुबीन गर्ग के फैंस इसे उनकी सुरक्षा को लेकर बरती गई लापरवाही का नाम दे रहे हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी जोर पकड़ रही है.
हालांकि, असम के एक यूट्यूबर को दिए गए इंटरव्यू में शेखर गोस्वामी ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है. गोस्वामी का कहना है कि वो खुद नहीं बल्कि उन्हें असम एसोसिएशन के कुछ और मेंबर अपने साथ यॉट पर लेकर गए थे. लेकिन ये तो रही लास्ट वीडियो की बात.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










