
जीवनसाथी चुनते समय ना करें ये 5 गलतियां, जिंदगी भर होगा पछतावा
AajTak
शादी से पहले सही पार्टनर का चुनाव अहम होता है. अगर पार्टनर के चुनाव में ही आपने गलती कर दी तो इसका पछतावा, तब तक ही रहेगा, जब तक आप शादी के रिश्ते में बंधे रहेंगे. इसलिए बेहतर है कि वैवाहिक गाड़ी को दौड़ाने के लिए पार्टनर के चुनाव में कई बातों का खास ध्यान रखें.
किसी भी इंसान के लिए शादी उसके जीवन का ऐसा पड़ाव होता है, जिसकी शुरुआत में ही अगर गलतियां हो जाएं, तो पूरी जिंदगी सिर्फ पछतावा रह जाता है. इसलिए कहा भी जाता है कि शादी करना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल होता है, अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश करना. अगर लाइफ पार्टनर ठीक नहीं हो तो छोटी-छोटी बातें भी बड़ी हो जाती हैं और अगर लाइफ पार्टनर आपकी पसंद का है तो जिंदगी का लंबा सफर भी छोटा महसूस होने लग जाता है.
शादी होने के बाद यूं तो कहा जाता है कि यह जीवनभर का साथ है, लेकिन अगर अच्छा पार्टनर नहीं मिला है तो शादी को टूटने के लिए समय भी नहीं लगता है. इसलिए बेहतर ही है कि आप शादी से पहले पार्टनर को ढूंढने में उन गलतियों को न करें जो अक्सर लोग करते आए हैं.
दबाव में आए तो समझो गए आप शादी से पहले सबसे खतरनाक चीज होती है शादी करने का दबाव. जी, हां इसी दबाव के कारण कई लोग जिंदगी भर अपने पार्टनरों के साथ खुश नहीं रहते हैं. इसलिए अगर अच्छे पार्टनर की तलाश है तो सबसे पहले ये दबाव ही खत्म कीजिए. अब दबाव किसी का भी हो सकता है, चाहे वो आपके परिवार का हो या दोस्तों का.
हालांकि, सिर्फ भारत की बात करें तो यहां अधिकतर मामलों में दबाव परिवार, रिश्तेदार या समाज के उन लोगों का होता है, जिनका संबंध आपसे होता है. लेकिन आपको शादी से पहले किसी भी तरह का दबाव अपने सिर पर नहीं रखना है और शांत मन और समय लेकर ही अपने पार्टनर की तलाश करनी है.
अगर किसी में वो सब नजर आ रहा है, जो सब आपको एक पार्टनर के रूप में चाहिए तो आप सफल हुए. लेकिन अगर कहीं भी आपको लग रहा है कि जो इंसान आपने पसंद किया है, उसके पीछे किसी तरह का दबाव भी है तो तुरंत अपने फैसले पर फिर से विचार करना शुरू कर दीजिए. कहते हैं ना दुर्घटना से देर भली, बस यही सोचकर आपको पार्टनर का चुनाव करना है.
सिर्फ लुक्स पर ना जाएं, कैरेक्टर भी देखें कई बार आप जब शादी के लिए पार्टनर की तलाश में होते हैं तो किसी की सुंदरता आपका मन मोह लेती है. कई बार खूबसूरती देख आप शादी के लिए हां कर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करने जा रहे हैं तो रुक जाइए, हो सकता है यह फैसला आपको जीवनभर नुकसान पहुंचा दे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










