
जीतन राम मांझी की पार्टी ने कहा- हरिभूषण ठाकुर को जेल भेजें नीतीश कुमार, BJP विधायक पर लगाया बड़ा आरोप
ABP News
दानिश रिजवान ने कहा कि सदन में ये लोग शपथ लेते हैं कि ना शराब पिएंगे और ना पीने देंगे. बाहर आकर मखौल उड़ाते हैं. जबसे केके पाठक इस विभाग में आए हैं, शराब माफिया की नींद उड़ी है.
पटनाः बिहार में शराबबंदी (Liquor Ban Bihar) के मुद्दे पर सियासत तेज है. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur Bachaul) के बयान पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी ने हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने आपत्ति जताई है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) ने बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को राज्यविरोधी बताया है. कहा कि मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए.
दानिश रिजवान ने कहा, “बचौल जी जैसे लोग शराब माफिया के इशारे पर इस तरह का बयान दे रहे हैं. ये लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहे, क्योंकि शराबबंदी कानून लागू रहेगी तो शराब माफिया को पनपने की जगह नहीं मिलेगी. जबसे केके पाठक इस विभाग में आए हैं, शराब माफिया की नींद उड़ी है. ऐसे में ये लोग अब चाहते हैं कि यह कानून किसी तरह खत्म हो जाए. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करुंगा कि ऐसे लोग जो शराबबंदी कानून पर अंगुली उठा रहे हैं उन पर अविलंब मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजा जाना चाहिए. सदन में ये लोग शपथ लेते हैं कि ना शराब पिएंगे और ना पीने देंगे. बाहर आकर सदन का मखौल उड़ाते हैं.”

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












