
'जीतने वाले को नहीं मिलेगा...', सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करते वक्त जब RO ने ली चुटकी
AajTak
एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. नामांकन के वक्त पीएम और रिटर्निंग ऑफिसर के बीच डिपॉजिट को लेकर दिलचस्प बातचीत हुई.
एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ मौजूद रहे. इस दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया. नामांकन दाखिल करते वक्त प्रधानमंत्री ने जब रिटर्निंग ऑफिसर से पूछा कि क्या कुछ डिपॉजिट भी जमा करने होंगे? तो उन्होंने जवाब दिया कि पहले ही जमा किया जा चुका है. इतने में पीछे से केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने मजाकिया अंदाज में कहा, "15,000 डिपॉजिट वापस कर दिया जाएगा." इस पर रिटर्निंग ऑफिस ने चुटकी ली, "हां, लेकिन जीतने वाले को नहीं."
NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: PM मोदी, कैबिनेट मंत्री, घटक दलों के नेता मौजूद... NDA के VP उम्मीदवार राधाकृष्णन का नामांकन
प्रधानमंत्री मोदी ने राधाकृष्णन और वरिष्ठ NDA नेताओं के साथ मिलकर नामांकन प्रक्रिया पूरी की. उन्होंने राज्यसभा महासचिव और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी को नामांकन पत्रों के चार सेट सौंपे. इन नामांकन पत्रों के मुख्य प्रस्तावक मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह रहे.
सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करते वक्त मौजूद रहे एनडीए नेता
नामांकन पत्रों की जांच के बाद राधाकृष्णन ने रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रधानमंत्री को नामांकन पत्रों की रिसीविंग स्लिप सौंप दी. नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, धर्मेंद्र प्रधान, TDP नेता और केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू, शिवसेना नेता श्रिकांत शिंदे और LJP (राम विलास) नेता चिराग पासवान भी मौजूद रहे. सभी नेता मिलकर राधाकृष्णन को संसद भवन स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर तक लेकर गए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






