
जिस रूस से यूरोप डरा हुआ, अमेरिका दिख रहा उसके लिए न्यूट्रल, क्या अलग हो जाएंगे दो महाशक्तियों के रास्ते?
AajTak
दशकों बाद अमेरिका और यूरोप के नफा-नुकसान और दोस्त-दुश्मन भी अलग-अलग दिख रहे हैं. भले ही दोनों अब भी NATO नाम के अंब्रेला के नीचे हैं, भले ही UN का तार उन्हें जोड़े रखता है, लेकिन दूरियां आ चुकीं. तो क्या ये दूरी खाई बन जाएगी, और क्या असर होगा इसका वर्ल्ड ऑर्डर पर?
इस हफ्ते NATO बैठक में एक बात साफ दिखी. जनरल सेक्रेटरी मार्क रुटे अमेरिका और यूरोप के बीच तालमेल बैठाते दिखे. फिलहाल तो डोनाल्ड ट्रंप नाटो में बने रहने पर राजी दिख रहे हैं, लेकिन शर्तों के साथ. बात केवल नाटो की नहीं, लंबे वक्त बाद अमेरिका और यूरोप दो अलग खेमे दिखने लगे. कभी साझा रहे उनके दोस्त और दुश्मन भी बदल रहे हैं. क्या ये दूरियां वक्ती हैं, जो ट्रंप के कार्यकाल के साथ खत्म हो जाएंगी, या दोनों के बीच केमिस्ट्री वाकई जा चुकी!
यूएस-यूरोप के बीच दूरियों को समझने के लिए एक बार उनके करीब आने की वजह समझते चलें. पहले ये अलग-अलग खेमे थे, जो आपस में न तो दोस्त थे, न ही दुश्मन. असल साझेदारी दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद हुई थी. तब अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और सोवियत संघ (अब रूस) ने मिलकर जर्मनी और जापान को हरा दिया. जंग के बाद यूरोप तबाह हो चुका था, जबकि सोवियत ताकतवर हो रहा था.
इसी वक्त वॉशिंगटन ने यूरोप को इकनॉमिक ताकत देने के लिए मार्शल प्लान चलाया. साथ ही सैन्य जिम्मेदारी संभालने के लिए नाटो बन गया. यहां से दोनों के बीच शेयर्ड हित और नुकसान दिखने लगे. दोनों का दुश्मन भी एक ही था- सोवियत संघ. यूरोप कमजोर था इसलिए उससे डरा हुआ था. और अमेरिका मजबूत था, इसलिए डरा हुआ था. वो अपनी शक्ति किसी और को देने को राजी नहीं था.
कोल्ड वॉर के दौर में यूएस-यूरोप का एक ही नारा था- एक पर हमला यानी सब पर हमला. इस पूरे वक्त दोनों ने ज्यादातर फैसले मिलकर लिए. नब्बे के दशक में सोवियत टूटा. इसके बाद साझा दुश्मन खत्म हो गया. अमेरिका के पास नए मुद्दे आ गए. वो मिडिल ईस्ट, चीन और अफगानिस्तान की तरफ देखने लगा. जबकि यूरोप का फोकस अब भी वहीं अटका हुआ था. साथ ही उसके पास नए मुद्दे थे, जैसे शरणार्थियों की भीड़ बढ़ना.
वक्त के साथ अमेरिका और यूरोप में दूरियां बढ़ती ही गईं. यूएस सुपर पावर की अपनी कुर्सी पर जमा हुआ है, जबकि यूरोप कमजोर हो रहा था. ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में आते ही नाटो से अलग होने की धमकी देनी शुरू कर दी. ये यूरोप के लिए बड़ी चोट है. फिलहाल वो डरा हुआ है. दरअसल साढ़े तीन सालों से रूस और यूक्रेन में लड़ाई चल रही है. यूक्रेन को सपोर्ट यूरोप और यूएस से मिलता आया. अब अगर यूएस अपने हाथ खींच ले तो यूक्रेन कमजोर पड़ जाएगा. इसका मतलब ये है कि रूस यूक्रेन से होते हुए यूरोप के भीतर आ सकता है. यही वजह है कि सीमावर्ती और दूर-दराज के सारे देश परेशान हैं कि आज नहीं तो कल उनका भी नंबर न आ जाए.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








