
जिस रूसी S-400 से भारत ने PAK के हमले नाकाम कर दिए, उसी से क्यों रूस यूक्रेनी ड्रोन अटैक नहीं रोक पाया?
AajTak
रूस की S-400 मिसाइल प्रणाली ने मई 2025 में भारत में पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को नाकाम किया, लेकिन रूस में यूक्रेन के 1 जून 2025 के ड्रोन हमलों को रोकने में असफल रही. इसके पीछे कारण हैं- रूस की अप्रभावी तैनाती, यूक्रेन की जटिल रणनीति, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और ड्रोनों की संख्या.
रूस की S-400 मिसाइल प्रणाली को दुनिया की सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम में से जाना जाता है. यह सिस्टम हवाई हमलों जैसे विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने में सक्षम है. भारत ने मई 2025 में पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों को S-400 की मदद से सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया. लेकिन रूस, जिसने यह सिस्टम बनाया, यूक्रेन के ड्रोन हमलों को रोकने में बार-बार असफल क्यों रहा?
यह भी पढ़ें: Ukraine ने Russia के एयरबेस पर किया ड्रोन अटैक
भारत में S-400 की शानदार सफलता
मई 2025 में पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना और भुज जैसे भारतीय शहरों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए. भारतीय वायुसेना ने S-400 प्रणाली का उपयोग करके इन हमलों को पूरी तरह से नाकाम कर दिया. इस प्रणाली ने 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोनों और मिसाइलों को ट्रैक किया और उन्हें नष्ट कर दिया.
भारत ने S-400 को पठानकोट, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में तैनात किया है. यह सिस्टम 600 km तक लक्ष्य को ट्रैक कर सकती है. 400 km की दूरी तक हमला कर सकती है. भारत ने इसकी तकनीक को अपनी जरूरतों के हिसाब से बदला है. जिससे यह और प्रभावी हो गई.
यह भी पढ़ें: रूस की नई Oreshnik मिसाइल को ट्रैक करना मुश्किल! वैज्ञानिकों ने किए ये दावे...

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









