
'जिस मुस्लिम ने पढ़ाई की, वो गवर्नर-मेयर और जिसने कट्टरता सीखी वो...', मदनी को मुस्लिम IAS का जवाब
AajTak
दिल्ली धमाके और मौलाना अरशद मदनी के बयान पर IAS नियाज खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. एक्स पर उन्होंने लिखा कि शिक्षित मुस्लिम लंदन-न्यूयॉर्क के मेयर बनते हैं, जबकि कट्टरता अपनाने वाले पीछे रह जाते हैं.
दिल्ली बम धमाके और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान के बाद अब मध्यप्रदेश के चर्चित IAS अफसर नियाज खान की प्रतिक्रिया चर्चा में है. अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले नियाज खान ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखा, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
IAS नियाज खान ने अरशद मदनी को जवाब देते हुए कहा, "जिस मुस्लिम ने शिक्षा प्राप्त की वो लंदन, न्यूयॉर्क का मेयर बना तो अमेरिका में गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर बना. जिस मुस्लिम ने कट्टरता और अंधविश्वास की शिक्षा ली वो मैकेनिक, महिलाओं पर अन्याय करने वाला और पंक्चर बनाने वाला बना. शिक्षा मुस्लिमों के लिए रामबाण औषधि है, समझें इसे."
यह भी पढ़ें: 'मुसलमान लंदन का मेयर बन सकता है पर भारत में...', बोले जमीयत प्रमुख मौलाना अरशद मदनी
यह पोस्ट वायरल होने के बाद आजतक ने जब उनसे बात की, तो उन्होंने अपने विचारों को और स्पष्ट किया. नियाज खान ने कहा कि शिक्षित मुसलमान समाज में मिसाल बनते हैं, जबकि कट्टरता अपनाने वाले अपनी ही प्रगति के रास्ते रोक लेते हैं. उन्होंने कहा, "शिक्षा मुसलमानों के लिए रामबाण इसलिए है क्योंकि यह आत्मनिर्भरता, सम्मान और देश की सेवा का रास्ता खोलती है. जो लोग कट्टर विचारों में उलझ जाते हैं, वे केवल खुद को ही नुकसान पहुंचाते हैं.
अरशद मदनी के बयान से असहमति
मौलाना अरशद मदनी ने हाल ही में कहा था कि "लंदन या न्यूयॉर्क में मुसलमान मेयर बन सकते हैं, लेकिन भारत में कोई मुसलमान विश्वविद्यालय का कुलपति तक नहीं बन सकता." IAS नियाज खान इससे पूरी तरह असहमत दिखे. उन्होंने कहा कि "पढ़ा-लिखा मुसलमान अपनी पहचान खुद बनाता है. भारत में ऐसा कोई अवरोध नहीं है जो शिक्षा और मेहनत से पार न किया जा सके."

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










