
'जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो...', लालू के पारिवारिक विवाद पर BJP का तंज
AajTak
लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रही कलह अब खुले विवाद में बदल गई है. रोहिणी आचार्य के राजनीतिक त्याग और परिवार से दूरी के फैसले ने सियासत को गरमा दिया है. बीजेपी ने RJD पर हमला बोला, जबकि चिराग पासवान ने रोहिणी के दर्द से सहानुभूति जताई. जेडीयू और साधु यादव ने मामले को परिवार का निजी मामला बताया.
लालू प्रसाद यादव के परिवार के भीतर मचे विवाद ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है. रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने ही परिवार से दूरी बनाने के फैसले ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है. मामला जैसे-जैसे बढ़ रहा है, विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
बीजेपी ने सबसे तीखा हमला बोला. पार्टी की तरफ से जारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, "बिहार की जनता ने RJD को नहीं चुनकर जंगलराज से बचा लिया. जिस परिवार में बहू-बेटियों को बाल पकड़कर और चप्पल से पीटा जाता हो, सोचिए… अगर ये लोग सत्ता में आ जाते तो बिहार की बहन-बेटियों का क्या हाल होता." बीजेपी के इस बयान ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है.
उधर, एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन रोहिणी भी मेरा परिवार है. किसी भी परिवार में तनाव होने पर कितना दर्द होता है, मैं समझ सकता हूं. ससुराल ही बेटी का एकमात्र घर है - यह सोच मैं नहीं मानता. रोहिणी जो महसूस कर रही हैं, वह पीड़ा मैं समझ पा रहा हूं. उम्मीद है कि सब जल्द ठीक होगा."
जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने विवाद को पारिवारिक मामला बताते हुए कहा, "यह उनका निजी विषय है. इस पर राजनीतिक टिप्पणी उचित नहीं. इतना बड़ा परिवार है, ऐसी स्थिति का बनना दुखद है." चौधरी ने साफ कहा कि यह RJD के लिए भी असहज स्थिति है.
जेडीयू ने बताया परिवार का मामला
राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने भी दी प्रतिक्रिया

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










