जिस कोबरा के काटने से चली जाती है जान, नशे में कैसे होता है उसके जहर का यूज
AajTak
सांप के जहर से नशा बनाते वक्त बेहद सावधानी बरती जाती है, खासतौर से डोज हल्की हो इसका ध्यान रखा जाता है. जहर में कुछ दूसरे केमिकल भी मिलाए जाते है, ताकि डोज हल्का रहे और सामने वाले को नशा हो कुछ घंटों के लिए दिमाग सुन्न पड़ जाए. जहां तक बात कोबरा और वाइपर की है इनका जहर खून को जमा देता है.
दो नवंबर को नोएडा पुलिस ने वन विभाग के साथ छापेमारी कर पांच लोगों को 9 सांपों के साथ गिरफ्तार किया. 9 में से 5 सांप तो कोबरा है जो बेहद जहरीले सांप होते हैं. इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से एक अजगर, एक घोड़ा पछाड़ सांप भी पकड़ा. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 20ml सांप का जहर भी बरामद किया. आरोपियों की गिरफ्तारी से चौंकाने वाली बात सामने आई है कि सापों के जहर का इस्तेमाल एनसीआर में होने वाली रेव पार्टियों में किया जाता था.
यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब एक एनजीओ के शिकायतकर्ता ने नोएडा पुलिस को लिखकर दिया कि उन्हें सपेरे राहुल का नंबर एल्विस यादव के जरिए मिला था. फिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की जिसमें पांच सपेरों के साथ एल्विस यादव का भी नाम है. हालांकि पुलिस का कहना है कि एल्विस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें वेरीफाई किया जा रहा है. तथ्यों की जांच में जो सबूत सामने आएंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले के सामने आने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल बार-बार उठ रहा है कि जिस कोबरा सांप के काटने से कोई भी इंसान चंद में मर जाता है, भला उस जहर का इस्तेमाल पार्टी में कैसे किया जा सकता है.
जहर से कैसे बनाया जाता है नशा
देश में 30 प्रतिशत ही सांप जहरीले पाए जाते हैं. इनमें कुछ का जहर सीधे दिमाग पर असर करता है और पैरालिसिस अटैक आता है. जबकि कुछ के जहर का असर खून में होता है और खून जमने लगता है. आमतौर पर नशे के लिए उस जहर का इस्तेमाल किया जाता है जो दिमाग पर असर करता है.
सांप के जहर से नशा बनाते वक्त बेहद सावधानी बरती जाती है, खासतौर से डोज हल्की हो इसका ध्यान रखा जाता है. जहर में कुछ दूसरे केमिकल भी मिलाए जाते है, ताकि डोज हल्का रहे और सामने वाले को नशा हो कुछ घंटों के लिए दिमाग सुन्न पड़ जाए. जहां तक बात कोबरा और वाइपर की है इनका जहर खून को जमा देता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










