
जिस काम में टीम को एक साल लगा, AI ने उसे मिनटों में कर दिया; इम्प्लॉई का दावा
AajTak
AI किस तरह इंसानों को पीछे छोड़ रहा है और उनकी जगह ले रहा है, इस पर गूगल की एक इंजीनियर के दावे से जुड़ी पोस्ट इन दिनों वायरल हो रही है. कई मामलों में AI प्रॉब्लम सॉल्विंग के दौरान इंसानों से कहीं ज्यादा तेज और सटीक साबित होता नजर आ रहा है.
AI से नौकरियां जाने की खबरें आजकल लगभग हर दिन सामने आ रही हैं. ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है-क्या AI इंसानों की जगह ले रहा है? वजह भी साफ है- AI की एफिशिएंसी कई मामलों में इंसानों से बेहतर होती जा रही है. वह तेजी से काम करता है, थकता नहीं और कई बार प्रॉब्लम सॉल्विंग में इंसानों से ज्यादा तेज और सटीक साबित हो रहा है.
इसी बहस के बीच हाल ही में एक पॉडकास्ट में एलॉन मस्क ने भी AI को लेकर बड़ा बयान दिया. मस्क ने कहा कि आने वाले वक्त में AI लगभग हर क्षेत्र में इंसानों से बेहतर हो सकता है. उनका मानना है कि भविष्य ऐसा हो सकता है, जहां काम करने के लिए इंसान की जरूरत सीमित रह जाए और AI ज्यादातर जिम्मेदारियां संभाल ले.
AI ने कैसे बदल दी तस्वीर हालांकि एलॉन मस्क यह भी इशारा करते हैं कि यह बदलाव सिर्फ खतरे नहीं, बल्कि नए मौके भी लाएगा. अब इसी कड़ी में एक वाकया वायरल हो रहा है, जिसने टेक वर्ल्ड में नई बहस छेड़ दी है.
गूगल की एक सीनियर इंजीनियर जाना डोगन ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया, जो इन दिनों खूब चर्चा में है. डोगन के मुताबिक, कोडिंग से जुड़ी एक ऐसी समस्या, जिसे उनकी टीम पिछले एक साल से सुलझाने में जुटी हुई थी, उसी समस्या को AI ने सिर्फ एक घंटे में हल कर दिया.
मतलब साफ है जहां कई इंजीनियर मिलकर सालभर से उस प्रॉब्लम पर माथापच्ची कर रहे थे, वहीं AI ने उसे चुटकियों में सॉल्व कर दिया. यही वजह है कि यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि AI आने वाले वक्त में काम करने के तरीके को कितनी तेजी से बदलने वाला है.
AI की रफ्तार ने क्यों बढ़ाई टेक इंडस्ट्री की चिंता

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












