
जिपलाइन ऑपरेटर को पूछताछ के लिए NIA ने बुलाया... अल्लाह हू-अकबर के लगा रहा था नारे, वीडियो में हुआ रिकॉर्ड
AajTak
पहलगाम में जिपलाइन ऑपरेटर को NIA ने पूछताछ करेगी, जो चश्मदीद ऋषि भट्ट के बयान पर आधारित है. ऋषि ने आरोप लगाया कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद ऑपरेटर ने कथित तौर पर इस्लामिक नारा लगाया.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिपलाइन ऑपरेटर से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) पूछताछ करेगी. यह कार्रवाई चश्मदीद ऋषि भट्ट के आजतक को दिए बयान के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने ऑपरेटर से पूछताछ की मांग की थी. ऋषि ने दावा किया था कि गोली की आवाज सुनने के बाद ऑपरेटर ने कथित तौर पर इस्लामिक नारा लगाया और फिर उन्हें जिपलाइन पर आगे भेजा. एनआईए और जम्मू कश्मीर पुलिस अब ऑपरेटर से इस संबंध में दोबारा सवाल-जवाब करेगी.
आजतक से बातचीत के दौरान ऋषि भट्ट ने क्या कहा?
आजतक से बातचीत के दौरान ऋषि भट्ट ने बताया कि उसे आतंकी हमले को लेकर कोई आईडिया नहीं था. वह मस्ती के लिए वीडियो बना रहा था, फिर अचानक फायरिंग की आवाज सुनी. फायरिंग करीब ढाई बजे के करीब हुई.
ऋषि भट्ट ने कहा, 'मैंने देखा कि 4 से 5 आतंकी धर्म पूछकर लोगों को गोली से मार रहे थे. जिपलाइन पर जब मैं था तो जिपलाइन ऑपरेटर वाला पहले नॉर्मल व्यवहार कर रहा था. हालांकि, जैसे नीचे से फायरिंग की आवाज सुनी तो उसने "अल्लाह हू अकबर" का नारा लगाने लगा'.
यह भी पढ़ें: 'मैं ऊपर जिपलाइन पर था, नीचे गोलियां बरसा रहे थे आतंकी...', पहलगाम हमले के चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी
पहलगाम हमले को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










