
जिन्होंने सांसद के दोनों पैर छीन लिए, उन्हें कोर्ट जाते समय दी भव्य विदाई, CPIM के 'सम्मान समारोह' से गरमाई सियासत
AajTak
कन्नूर के थालसेरी कोर्ट परिसर में सीपीआई (एम) ने एक 'सम्मान समारोह' आयोजित किया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया. यह समारोह उन आठ आरोपियों के लिए था, जो 1994 में बीजेपी सांसद सी. सदानंदन पर जानलेवा हमले के मामले में जेल जा रहे थे.
केरल के कन्नूर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे प्रदेश की सियासत गरम हो गई है. ये वीडियो सीपीआई (एम) द्वारा आयोजित एक 'सम्मान समारोह' की थी. सीपीआई (एम) ने राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन पर 1994 में किए गए हमले के मामले में जेल जा रहे आरोपियों को लिए विदाई समारोह का आयोजन किया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया.
सी. सदानंदन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद हैं, ज़िनपर 1994 में जानलेवा हमला किया गया था. इस हमले में वो बुरी तरह से घायल हो गए और अपने दोनों पैर को गंवा दिया था. इस हमले का आरोपी कोई और नहीं सीपीआई (एम) के कार्यकर्ता ही थे. राजनीतिक द्वेष में ये हमला किया गया था.
यह विदाई समारोह कन्नूर के थालसेरी कोर्ट परिसर और मट्टनूर में हुआ. इस कार्यक्रम में मट्टनूर की विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा भी शामिल हुईं. इस मामले में शामिल आठों आरोपी 30 साल बाद थालसेरी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं. जेल जाने से पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें सीपीआई (एम) कार्यकर्ता आरोपियों के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं.
इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने इन आठों आरोपियों को दोषी ठहराया था, ये सीपीआई (एम) के कार्यकर्ता हैं. आरोपियों ने ट्रायल कोर्ट के फैसले के ख़िलाफ़ उच्च ऊपरी अदालतों में अपील की थी, जिसके बाद उन्हें ज़मानत मिल गया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत को ख़ारिज करते हुए सभी आठों आरोपियों को जेल भजने का निर्देश दिया. जिसके बाद आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया. कोर्ट ने उन्हें सात साल की जेल की सज़ा सुनाई है.
31 साल पुराना है मामला
ये पूरा मामला साल 1994 का है. उस समय कन्नूर में आरएसएस और सीपीआई (एम) के बीच राजनीतिक तनाव चरम पर था और हिंसक घटनाओं के भी मामले सामने आ रहे थे. इसी क्रम में कन्नूर में सी. सदानंदन जब अपने घर के पास थे तो उनपर हमला हुआ. उस समय उनकी उम्र 30 साल थी. इस हमले में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए थे. बीजेपी उन्हें पार्टी के एक जीवित शहीद के रूप में देखती है. हमले के बाद भी वे सार्वजनिक जीवन में काफी सक्रिय बने रहे. 2025 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










