
जिन्हें भारत में डर लग रहा, वो अफगानिस्तान चले जाएं, वहां पेट्रोल भी सस्ताः बीजेपी विधायक
AajTak
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) का कब्जा हो गया है और इसे लेकर भारत में भी राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर का कहना है कि जिन लोगों को भारत में रहने से डर लगता है, उन्हें अफगानिस्तान चले जाना चाहिए. वहां पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) का कब्जा हो गया है, लेकिन इसे लेकर अब भारत में भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है. पहले सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान का समर्थन करते हुए बयान दिया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया और केस भी दर्ज हो गया. और अब बीजेपी विधायक (BJP MLA) हरिभूषण ठाकुर ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद होना तय है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










