
'जिन्हें आपत्ति है उन्हें पर्ची दे दीजिए', जब संसद की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर उठे सवाल तो शाह ने दिया स्पीकर को सुझाव
AajTak
लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन बिल को पेश किया गया. विपक्ष के हंगामे के बीच इस बिल पर वोटिंग हुई. यह पहली बार हुआ जब लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिक मशीन के जरिए वोटिंग कराई गई. लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर कई विपक्षी सांसदों ने हंगामा भी किया. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर सवाल खड़े किए.
लोकसभा में मंगलवार को वन नेशन वन इलेक्शन बिल को पेश किया गया. विपक्ष के हंगामे के बीच इस बिल पर वोटिंग हुई. यह पहली बार हुआ जब लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिक मशीन के जरिए वोटिंग कराई गई. लेकिन इस प्रक्रिया को लेकर कई विपक्षी सांसदों ने हंगामा भी किया. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर सवाल खड़े किए. विपक्ष की इस आपत्ति पर गृह मंत्री अमित शाह ने हस्तक्षेप किया.
इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वोटिंग पर आपत्ति...
कुछ विपक्षी सांसदों ने इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वोटिंग को लेकर आपत्ति जताई. इसपर अमित शाह ने स्पीकर से कहा कि अगर कुछ लोगों को इससे वोटिंग कराने में आपत्ति है तो उन्हें पर्ची दे दी जाए. वहीं, स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों की आपत्ति पर कहा कि आपको इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग की प्रक्रिया भी बताई जाएगी. सेक्रेटरी जनरल आपको पूरी व्यवस्था बताएंगे और ये भी बताएंगे कि अगर गलती से गलत बटन दब गया है तो आप पर्ची से अपना मत दोबारा करेक्ट कर सकते हैं.
लोकसभा के सेक्रेटरी जनरल ने इसके बाद सदस्यों को पूरी प्रक्रिया बताई. स्पीकर ने कहा कि नई संसद में पहली बार मतदान हो रहा है, ऐसे में इसमें कुछ समस्याएं आ सकती हैं. हम संशोधन भी एलाऊ करेंगे.
यह भी पढ़ें: Parliament Live: 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को पेश करने पर लोकसभा में वोटिंग, इलेक्ट्रॉनिक मतदान के बाद अब बांटी जा रही पर्ची
इतनी हुई वोटिंग

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










