
जिनपिंग को खुश करने के लिए ट्रंप देंगे इस देश की कुर्बानी! रोक दी बड़ी मदद
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द से जल्द चीन के साथ व्यापार समझौता करना चाहते हैं. इसी कोशिश में उन्होंने चीन को खुश करने के लिए एक कदम उठाया है. उन्होंने ताइवान को दी जाने वाली बड़ी मदद रोक दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के साथ एक बड़े व्यापार समझौते के लिए बेताब हैं और इसके लिए वो ताइवान को बलि का बकरा बना सकते हैं. बीजिंग को लुभाने की कोशिश में ट्रंप प्रशासन ने ताइवान को दी जाने वाली 40 करोड़ डॉलर (करीब 3,340 करोड़ रुपये) की सैन्य सहायता रोक दी है. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और यह द्वीप देश लगातार चीनी सैन्य आक्रमण की धमकियों का सामना करता रहा है. ताइवान अब तक अमेरिकी सैन्य सहयोग पर निर्भर रहा है ताकि बीजिंग की महत्वाकांक्षाओं को रोका जा सके.
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान के लिए 40 करोड़ डॉलर से अधिक के सैन्य सहायता पैकेज को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है.' इस पैकेज में गोला-बारूद और अत्याधुनिक ड्रोन शामिल थे.
रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला इस साल गर्मियों में लिया गया था और संभव है कि इसे भविष्य में बदला भी जा सकता है.
चीन ने ताइवान के चारों ओर अपना सैन्य दबाव बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन लगभग रोज ही अपने युद्धपोत और विमान ताइवान के आस-पास के समुद्री और हवाई क्षेत्र में भेज रहा है.
दिसंबर 2024 में चीनी नए साल के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था, 'ताइवान और चीन के लोग एक ही परिवार हैं. कोई भी हमारे रिश्तों को नहीं तोड़ सकता और न ही राष्ट्रीय एकीकरण की ऐतिहासिक प्रक्रिया को रोक सकता है.'
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने हाल ही में रक्षा बजट बढ़ाने की प्लानिंग का ऐलान किया है. उनकी सरकार ने और अधिक ड्रोन व जहाज खरीदने के लिए विशेष फंड को मंजूरी दी है. यह कदम अमेरिका को खुश करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने क लिए उठाया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








