
जिनकी तीन-तीन बीवियां और 15-20 बच्चे होते हैं, वे जनगणना नहीं चाहते हैं, रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की भी हो गिनती: मंत्री नीरज बबलू
AajTak
बिहार में जाति आधारित जनगणना कराने को लेकर सभी राजनीतिक दलों की सहमति के बाद बिहार कैबिनेट से भी इसे मंजूरी मिल गई है मगर जाति आधारित जनगणना का स्वरूप क्या हो उसको लेकर बीजेपी के अंदर दो फाड़ नजर आ रहा है.
बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा है कि जाति आधारित जनगणना में बिहार में अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों की भी गणना होनी चाहिए. नीरज कुमार सिंह बबलू का तर्क है कि पिछले कुछ सालों में बिहार में मुस्लिम आबादी काफी तेजी से बढ़ी है और ऐसे में जाति आधारित जनगणना से स्पष्ट हो जाएगा कि बिहार में मुसलमान आबादी किस रफ्तार से बढ़ रही है.
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने मांग उठाई है कि बिहार में अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों की गणना जाति आधारित जनगणना के दौरान नहीं होनी चाहिए.
बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा है कि जाति आधारित जनगणना से स्पष्ट हो जाएगा कि किस समाज के लोगों की कितनी जनसंख्या बढ़ी है, खासकर अल्पसंख्यक समाज की. बिहार में जो घुसपैठिए रहते हैं चाहे वह रोहिंग्या मुसलमान हो या फिर बांग्लादेशी. ये सभी चाहे वैध रूप से रह रहे हो या फिर अवैध रूप से, उनकी भी गिनती होनी चाहिए.
मंत्री ने कहा- मुस्लिम समाज के कई लोग जिनकी 3-3 पत्नियां
बबलू ने अल्पसंख्यकों पर निशाना साधते हुए आशंका जताई कि ऐसे भी कई मुस्लिम समाज के लोग हैं जो 3-3 बीवियां रखते हैं या फिर उनके 15 से 20 बच्चे होते हैं और यह संख्या छुपाने के लिए वह गणना नहीं करवाना चाहते हैं अगर वह चाहते हैं कि जाति आधारित जनगणना के दौरान एक-एक व्यक्ति की गणना होनी चाहिए.
नीरज बबलू ने कहा कि बिहार में कई ऐसे भी लोग रहते हैं जो जब गिनती शुरू होती है तो वह गिनती छुपाते हैं. कई लोगों के तीन-तीन बीवियां और 15-20 बच्चे होते हैं जिसकी वह गणना नहीं कराना चाहते हैं. मैं चाहता हूं कि इस एक व्यक्ति की गणना होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो जाएगी अल्पसंख्यक समाज की आबादी कितनी तेजी से बिहार में बढ़ी है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










