
'जितना LG साहेब मुझे डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी नहीं...,' केजरीवाल का वीके सक्सेना पर तंज
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि आजकल एलजी उन्हें इतना डांटने लगे हैं जितना उनकी पत्नी भी उन्हें नहीं डांटती. उनकी तरफ से लगातार लव लेटर लिखे जा रहे हैं.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी वीके सक्सेना के बीच में तकरार कम होने का नाम नहीं ले रही है. मुद्दे अलग रहते हैं लेकिन दोनों समय-समय पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीर छोड़ते रहते हैं. अब अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना पर बड़ा तंज कसा है. कह दिया है कि वे उन्हें काफी डांटते हैं, उन्हें थोड़ा चिल करना चाहिए.
एलजी पर केजरीवाल का तंज
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि LG साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं. पिछले छः महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे. LG साहिब, थोड़ा chill करो. और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें. अब यहां पर केजरीवाल ने बिना नाम लिए एलजी वीके सक्सेना के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है. वे लगातार आरोप लगा रहे हैं कि पीएम मोदी के इशारों पर ही एलजी वीके सक्सेना काम कर रहे हैं और आप सरकार के काम में अड़चने ला रहे हैं.
केजरीवाल के इस ट्वीट पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है. मनोज तिवारी ने इस छिछोरेपन वाली भाषा बता दिया है. वे लिखते हैं कि ये छिछोरेपन की भाषा बताती है कि आपका मानसिक स्तर क्या है. 7 साल में एक भी विभाग ना सम्भाला, एक भी फाइल साइन ना कि, आज तक आप ने, आप की रुचि सिर्फ़ लूट और झूठ में है जो अब इस निम्न स्तर पर आ गया है.
एलजी की चिट्ठी पर चिट्ठी, नाराज केजरीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही एलजी वीके सक्सेना की तरफ से सीएम केजरीवाल को एक चिट्ठी लिखी गई थी. उस चिट्ठी में इस बात पर नाराजगी जाहिर की गई थी कि केजरीवाल या फिर उनकी सरकार का कोई भी मंत्री गांधी जयंती के मौके पर राजघाट या विजय चौक नहीं गया. एलजी ने इसे प्रोटोकॉल तोड़ना तक कहा था. चिट्ठी में लिखा था कि गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री या फिर दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री राजघाट नहीं पहुंचा. न ही लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर सीएम केजरीवाल या कोई मंत्री नहीं आया. इस तरीके के कार्यक्रमों का आयोजन दिल्ली सरकार की तरफ से किया जाता है और जो निमंत्रण पत्र जाता है, वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम से जाता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










