जिंदा है अफगानिस्तान का डिप्टी पीएम मुल्ला बरादर, तालिबान ने वीडियो जारी कर मौत की खबरों का खंडन किया
ABP News
मुल्ला अब्दुल गनी बरादर तालिबान का संस्थापक सदस्य है. वह अफगानिस्तान की अंतरिम तालिबानी सरकार में उप प्रधानमंत्री भी है.
काबुल: अफगानिस्तान की सरकार में पिछले कुछ दिनों से डिप्टी पीएम मुल्ला बरादर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था. बरादर कहीं दिख नहीं रहा था इसलिए सवाल उठ रहे थे कि उसकी मौत हो गई है. अब तालिबान की ओर से बरादर के इंटरव्यू का वीडियो ट्वीट किया गया है और उसकी मौत की खबरों का खंडन किया गया है. ये वीडियो अफगानिस्तान के सांस्कृतिक आयोग के मल्टीमीडिया ब्रांच के चीफ अमदुल्ला मुत्तकी ने ट्वीट किया है.
इससे पहले मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने सोमवार को खुद एक ऑडियो संदेश में पुष्टि की कि वह जीवित है और घायल नहीं है. तालिबान के प्रवक्ता का कहना है कि तालिबान के डिप्टी पीएम मुल्ला अब्दुल गनी बरादर की हत्या की अफवाहें सच नहीं हैं. वह पिछले 2 सालों से हैबतुल्लाह अखुंदजादा के बारे में यही बात कह रहा है, लेकिन पिछले 2 सालों में अब तक कोई भी नहीं उसे देखा या अब तक उससे सुना. इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के प्रमुख फैज हमीद, बरादर और हक्कानी समर्थित समूहों के बीच झड़प के बाद काबुल पहुंचा था, जिसमें बरादर घायल हो गया था.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












