
'जिंदगीभर सिंगल रही हूं...', बॉयफ्रेंड की तलाश में लड़की ने निकाला फॉर्म, एक दिन में आए 3 हजार आवेदन
AajTak
एक लड़की ने बॉयफ्रेंड की तलाश में जो किया वह चर्चा में आ गया है. लंदन की रहने वाली वेरा ने इसके लिए आवेदन पत्र जारी किया जिसमें उम्मीदवार के लिए ढेरों सवाल रखे गए हैं.
लोग नौकरी के लिए या शादी के लिए अक्सर विज्ञापन निकालते हैं और इसपर आवेदन आते हैं. लेकिन एक लड़की ने तो ब्वायफ्रेंड ढूंढने के लिए ही फॉर्म जारी कर दिए. टिकटॉक पर @itsveradijkmans नाम की आईडी से वेरा नाम की लड़की के 374,000 फॉलोअर्स है. इस अकॉउंट पर लड़की ने एक अप्लीकेशन फॉर्म शेयर किया है.
'मां- बाप के साथ रहते हो? कार है?'
टिकटॉक के वीडियो में, वेरा इस एप्लीकेशन में अपने द्वारा पूछे गए कुछ सवालों पर चर्चा की, जिसमें यह सवाल भी शामिल है कि क्या वह आदमी अभी भी अपने माता-पिता के साथ रहता है, और क्या उसके पास कार है. लंदन की रहने वाली वेरा ने कहा, 'कुछ लोगों को लगता है कि यह अजीब है कि मैं प्यार पाने के लिए एक एप्लिकेशन जारी कर रही हूं लेकिन कुल मिलाकर बहुत सारे उम्मीदवारों के साथ इससे पॉजिटिव रेस्पांस आ रहा है.'
एक दिन में आए 3000 आवेदन
2023 में डेटिंग करना कठिन है, इसलिए मैं तुरंत जानना चाहती हूं कि कौन अच्छा उम्मीदवार है और क्या हम साथ में फिट होंगे. एप्लीकेशन जारी करने के बाद से मेरे डीएम वास्तव में भरे हुए हैं (प्रेमियों के संदेशों से) इसलिए गिनना मुश्किल है, लेकिन मैं कहूंगी कि मेरे पास पहले ही 24 घंटों के भीतर लगभग 3,000 आवेदन आ चुके हैं.
'स्टैंडर्ड से कोई समझौता नहीं'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












