
जालसाज सुकेश चंदशेखर और उसकी पत्नी लीना को ED ने रिमांड में लिया
AajTak
हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश और लीना का एक लग्जरी बंगला सीज किया है. सी-फेंसिंग बंगले में एक से एक आधुनिक सुख-सुविधाएं और नौकर-चाकर मौजूद हैं. इटैलियन मार्बल का फ्लोर है, महंगा फर्नीचर, वर्साचे के रग्स... सबकुछ सीज कर दिया गया है.
तिहाड़ जेल से 200 करोड़ की रंगदारी वसलूने के आरोपी और देश के सबसे बड़े जालसाज सुकेश चंदशेखर और तिहाड़ जेल में बंद उसकी कथित पत्नी लीना पॉल को ED ने शनिवार को अपनी रिमांड में लिया. दोनों को दोपहर के बाद तिहाड़ जेल से ED अपनी कस्टडी में लेकर MTNL स्थित ED दफ्तर पहुंची जहां दोनों से 200 करोड़ के रंगदारी रैकेट के बारे में पूछताछ की गयी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










