
जालंधर में पूर्व विधायक और BJP नेता के भतीजे की हत्या, नशेड़ियों ने चाकू गोदा
AajTak
पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि भाजपा नेता के भतीजे का एक नसीड़े से विवाद हुआ था. जिसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या कर दी गई. परिवार के अनुसार उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने विकास के ऊपर तेज धार हथियार से हमला कर दिया. फिर आरोपी उसे गंभीर हालत में रास्ते पर ही फेंककर फरार हो गए. परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
दरअसल, जालंधर के शिवाजी नगर में भाजपा नेता शीतल अंगूराल के भतीजे विकास (17) का किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात को झगड़ा हुआ था. झगड़े के बाद आरोपी कालू ने उस पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया और एक के बाद एक कई वार किए. वहीं, भाजपा नेता अंगूराल ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात करीब 10 बजे के करीब फोन आया था कि विकास पर किसी ने हमला कर दिया. जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था.
यह भी पढ़ें: गिर सोमनाथ जिले में खौफनाक वारदात, पैसों के झगड़े में छोटे भाई ने किया बड़े भाई का मर्डर, ये थी वजह
उसे तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. विकास परिवार में सबसे बड़ा था. शीतल अंगूराल ने कहा कि मेरा जन्म भी बस्ती दानिश मंदा एरिया में हुआ है. इस कत्ल का कारण नशा है. इस एरिया में नशा खुलेआम बिकता है. मेरे भतीजे का कत्ल भी नशेड़ियों ने किया है. मैं परिषद चुनाव के कारण कैंट एरिया में था. मुझे बड़े भाई का फोन आया कि किसी ने विकास पर हमला कर दिया है. अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि विकास की डेथ हो गई है.
भाजपा नेता शीतल अंगूराल ने बताया कि युवक की पहचान कालू के रूप में हुई है. हमला करने वाले तीन लोग थे. दो अन्य कौन थे, इसकी पुलिस जांच कर रही है. अभी किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है. भाजपा नेता ने बताया कि कालू नामक युवक नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी हमला कर चुका है.
एडीसीपी जयंत पूरी ने बताय कि हमें सूचना मिली थी की थाना पांच के अंतर्गत आते एरिया में हत्या हुई है. हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है. पुलिस अधिकारी ने कहा की हत्या क्यों हुई है इसका अभी कारण सामने नहीं आया है. मामले की जांच की जा रही है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







