
जामताड़ा के साइबर ठगों का नया कारनामा, अब Paytm के जरिए लोगों को लगा रहे चूना
AajTak
झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने ऐसे साइबरों ठगों के गिरोह को पकड़ा है जो पेटीएम के जरिए लोगों को ठगते थे. पेटीएम के सर्च कॉलम में नंबर डालकर लोगों के डेबिट कार्ड से पैसे निकालने का खेल करते थे. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने एक ऐसे साइबर अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पेटीएम के जरिए लोगों से ठगी करता था. इस गिरोह के लोग पेटीएम के सर्च कॉलम में फर्जी नंबर डालकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखने वाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे.
पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव और नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहलीडीह गांव में छापेमारी की. इस दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र से 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गए अपराधियों के नाम विशाल दास, शरद दास, राजेश दास, सचिन दास, और रोहित दास हैं. वहीं करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव से कुंदन दास को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 28 सिम कार्ड, 15 मोबाइल और 1 एटीएम कार्ड बरामद किया है. जामताड़ा के एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.
इस टीम ने दोनों थाना क्षेत्रों में छापेमारी की और आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है. एसपी ने बताया कि यह साइबर अपराधी काफी शातिर किस्म के ठग हैं. अधिकारी ने कहा ये लोगों के अकाउंट का डिटेल पेटीएम के माध्यम से प्राप्त करते थे और उन्हें फोन कर उनका गुप्त कोड जानकर उनके अकाउंट से पैसा गायब कर देते थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










