
जाफर एक्सप्रेस हाईजैकिंग, गोलीबारी और रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म... BLA के इस दावे ने उड़ा दिए थे PAK सेना के होश
AajTak
रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो जाने के बाद BLA ने दावा किया है कि जाते वक्त दो सौ से ज्यादा मुसाफिर उसके कब्जे में थे. जिन्हें मार दिया गया है. हालांकि पाकिस्तानी फौज इस पर चुप्पी साधे हुए है. जबकि बीएलए के 33 लड़ाकों के मारे जाने की खबर पर भी पाकिस्तानी सेना और बीएलए खामोश हैं.
Balochistan Jaffar Express Train Hijack Rescue Operation: पाकिस्तान में 39 अप जाफर एक्सप्रेस पेशावर जाने के लिए 11 मार्च की सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई थी. दोपहर 1 बजे उस पूरी की पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था. 11 मार्च की दोपहर 1 बजे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ट्रेन को निशाना बनाया और इंजन की तरफ रॉकेट लॉंचर दागे थे. फिर, 14 मार्च को पाकिस्तानी आर्मी पहली बार मीडिया को लेकर मौके पर पहुंची थी. जहां का मंजर बेहद खौफनाक था. ट्रेन के नीचे पहियों के बीच कई लाशें पड़ी थीं. और एक जगह पर रेल की पटरी भी टूटी हुई थी.
अब रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो जाने के बाद बीएलए ने दावा किया है कि जाते वक्त दो सौ से ज्यादा मुसाफिर उसके कब्जे में थे. जिन्हें उन लोगों ने मार दिया है. हालांकि पाकिस्तानी फौज इस पर चुप्पी साधे हुए है. जबकि बीएलए के 33 लड़ाकों के मारे जाने की खबर पर भी पाकिस्तानी सेना और बीएलए खामोश हैं.
रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा बीएलए से उस ट्रेन को रेस्क्यू कराने के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें इंजन से लेकर ट्रेन के सभी 9 डिब्बों की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे. जिनमें से ज्यादातर शीशे गोलीबारी या फिर बीएलए के लड़ाकों ने तोड़े थे. चूंकि वो पूरा इलाका बेहद दुश्वार है. चारों तरफ पहाड़ियां है और रेलवे ट्रैक के करीब कोई सड़क भी नहीं है, इसीलिेए ट्रैक की मरम्मत में देरी हो रही थी, जिसकी वजह से जाफर एक्सप्रेस अब भी उसी जगह खड़ी थी. मरम्मत का काम पूरा होते ही ट्रेन को वहां से रवाना होना था.
हर तरफ बिखरी थीं लाशें ट्रेन के अलावा ट्रेन से दूर पहाड़ियों पर भी कई लाशें पड़ी थी. एक फ्रेम में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन भी दिखाई दे रही थी और आसपास पड़ी लाशें भी. पाकिस्तानी सेना के मुताबिक वहां पड़ी ये तमाम लाशें बीएलए के लड़ाकों की है, जो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पाक सेना की गोलियों का शिकार बन गए. मीडिया के साथ साथ पाकिस्तानी आर्मी के ब्रिगेडियर उमर अल्ताफ भी मौके पर पहुंचे थे.
स्नाइपर्स ने सुसाइड बॉम्बर को बनाया निशाना ब्रिगेडियर उमर अल्ताफ के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन इसलिए मुश्किल था क्योंकि बीएलए ने जिन लोगों को बंधक बनाया था, उनके बीच में ही कई सुसाइड़ बॉम्बर खड़े थे. पर बंधक और सुसाइड बॉम्बर दोनों ही खुले में खड़े थे. इसी के बाद जरार कंपनी और एनओसीए ने पहले पूरे इलाके की रेकी की और फिर फ्रंटियर कॉप्स यानि एफसी को लॉचिंग पैड मुहैया कराया. ऑपरेशन के दौरान सबसे पहले सुसाइड बॉम्बर की पहचान कर एफसी के स्नाइपर्स ने उन्हें निशाना बनाया.
बीएलए के 33 लड़ाको को मार गिराने का दावा पाकिस्तानी आर्मी के मुताबिक, इस पूरी ट्रेन हाईजैकिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुल 31 लोगों की मौत हुई है. जिनमें से 23 पाकिस्तानी सेना के जवान, 3 पाकिस्तानी रेलवे के कर्मचारी और 5 मुसाफिर शामिल थे. इसके अलावा मौके पर मौजूद बीएलए के 33 लड़ाको को भी मार गिराने का दावा किया गया है. पाक सेना के मुताबिक, इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जाफर एक्सप्रेस में सवार कुल 354 बंधकों को रिहा करा लिया गया.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







