
जापान में ज्वालामुखी विस्फोट... 4 किमी ऊपर तक उठी राख, दर्जनों फ्लाइट कैंसिल - VIDEO
AajTak
जापान के क्यूशू द्वीप पर स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी में रविवार को लगातार तीन बड़े विस्फोट हुए, जिनसे राख और धुआं लगभग 4.4 किमी ऊंचाई तक फैल गया. कागोशिमा एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी घटने पर करीब 30 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.
Japan Sakurajima volcano eruption: जापान के पश्चिमी हिस्से क्यूशू द्वीप पर रविवार तड़के सकुराजिमा ज्वालामुखी में कई भीषण विस्फोट हुआ. मौसम विभाग (JMA) के अनुसार पहला बड़ा विस्फोट रात करीब 1 बजे हुआ, जिसके बाद 2:30 बजे और सुबह 8:50 बजे दो और धमाके दर्ज किए गए. तीनों विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि लावा और राख आसमान में 4.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक उठ गई. यह पिछले 13 महीनों में पहला मौका था जब राख इतनी ऊंचाई तक पहुंची.
कागोशिमा शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में राख की मोटी परत जमने लगी, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई. एयरपोर्ट पर भी हालात बिगड़ने लगे और सुरक्षा कारणों से लगभग 30 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और कई को अपनी यात्रा टालनी पड़ी.
शहर प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने, बाहर निकलने पर मास्क पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.
स्थानीय मीडिया के अनुसार, सकुराजिमा ज्वालामुखी में छोटे-मोटे विस्फोट आम बात हैं, लेकिन इस बार दबाव अधिक था, जिससे राख और गर्म गैसों का उठाव बहुत ज्यादा रहा. वैज्ञानिक लगातार रडार और सैटेलाइट की मदद से इस गतिविधि पर नज़र रखे हुए हैं.
यह ज्वालामुखी जापान के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है, और 2019 में भी इसने लगभग 5.5 किमी तक राख उगली थी. इस बार भी प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ राहत और सुरक्षा के इंतज़ाम कर रहा है.
राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है. हालांकि शहर में सफाई और परिवहन पर असर साफ तौर पर दिख रहा है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









