
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा देंगे इस्तीफा, पार्टी में फूट की आशंकाओं के बीच लिया फैसला
AajTak
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा इस्तीफा देंगे. उन्होंने यह फैसला उनकी पार्टी LDP में फूट रोकने के लिए लिया है. हाल ही में हुए चुनाव में एलडीपी-गठबंधन को ऊपरी सदन में हार का सामना करना पड़ा था. पार्टी के भीतर लीडरशिप चेंज की मांग उठ रही थी.
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. यह कदम उन्होंने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में संभावित विभाजन को टालने के लिए उठाया. जापान की सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को जुलाई में हुए चुनावों में ऊपरी सदन में हार का सामना करना पड़ा था. लंबे समय से पार्टी के भीतर लीडरशिप चेंज की मांग उठ रही थी.
ऊपरी सदन के चुनावी नतीजे ने प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा की सत्ता पर पकड़ को और कमजोर कर दिया था, हालांकि उन्होंने पार्टी प्रमुख बने रहने का ऐलान किया था. इशिबा ने इसकी वजह अमेरिका के साथ चल रही टैरिफ बातचीत को बताया था, जहां हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान पर टैरिफ 25 फीसदी से कम करके 15 फीसदी कर दिया है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने जापान पर मारी पलटी, 25 से घटाकर 15 फीसदी किया टैरिफ
लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और उसके सहयोगी कोमेटो को जुलाई में हुए चुनाव में कुल 47 सीटें मिली थीं, जबकि बहुमत के लिए कम से कम 50 सीटों की जरूरत थी. ऊपरी सदन में कुल 248 सीटें हैं और इस चुनाव में आधी सीटों पर मतदान हुआ था.
एलडीपी का चुनावी प्रदर्शन खराब
पिछले साल अक्टूबर में हुए निचले सदन के चुनाव में भी LDP को पिछले 15 साल का सबसे खराब प्रदर्शन झेलना पड़ा था. इसके चलते इशिबा सरकार अब अविश्वास प्रस्तावों और पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांगों के बीच फंस गई थी. जुलाई में ऊपरी सदन के चुनाव परिणाम आने के बाद पीएम इशिबा ने मीडिया से बातचीत में कहा था, "मैं इस कठोर नतीजे को गंभीरता से स्वीकार करता हूं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











