
जापान की 'एंटी-चीटिंग ब्रा', सिर्फ फिंगरप्रिंट से खुलने का हो रहा दावा… वायरल वीडियो का क्या है सच?
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब-सा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि जापान में एक ऐसी ‘एंटी-चीटिंग ब्रा’ बनाई गई है, जो तब तक नहीं खुलेगी जब तक इसमें फिंगरप्रिंट न लगाया जाए. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोग मान बैठे हैं कि यह कोई असली प्रोडक्ट है.
वीडियो में क्या दिखा?
फुटेज में एक हाथ ब्रा का क्लैस्प दिखाता है. यह क्लैस्प तब तक लॉक रहता है, जब तक उससे जुड़े डिवाइस पर फिंगरप्रिंट नहीं लगाया जाता. जैसे ही सही फिंगरप्रिंट स्कैन होता है, ब्रा खुल जाती है. इसी वजह से लोग इसे 'टच आईडी ब्रा' कहने लगे.
असली प्रोडक्ट नहीं है
हालांकि, हकीकत यह है कि यह ब्रा कोई मार्केट में बिकने वाला प्रोडक्ट नहीं है. इसे जापान के एक शख्स ने बनाया है, जो खुद को डिल्यूजन इन्वेंटर कहते हैं. स्नोप न्यूज वेबसाइट के मुताबिक उनका नाम है ZAWAWORKS (युकी आइजावा). वो मजाकिया और फैंटेसी वाले गैजेट्स बनाते हैं, जिन्हें वे सिर्फ प्रोटोटाइप के तौर पर दिखाते हैं. यानी यह ब्रा सिर्फ एक फनी कॉन्सेप्ट थी, बेचने के लिए असली डिवाइस नहीं.
देखें वायरल वीडियो

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












