जापानी लोगों की लंबी और सेहतमंद जिंदगी का क्या है राज? जानें ये 8 सीक्रेट
AajTak
जापान के महिलाओं की औसत आयु 86 साल जबकि पुरुषों की 80 के आसपास है. वहीं भारत के लोगों की औसतन आयु 69.16 है. आइए जानते हैं कि जापानियों की लंबी जिंदगी जीने का आखिर क्या राज है.
पूरी दुनिया में जापान के लोग सबसे लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं. 12 फरवरी, 2020 को 112 साल के जापान के चित्तेसु वतनबे का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में दर्ज किया गया था. हालांकि 23 फरवरी 2020 को ही उनकी मौत हो गई थी. जापान के महिलाओं की औसत आयु 86 साल जबकि पुरुषों की 80 के आसपास है. वहीं भारत के लोगों की औसतन आयु 69.16 है. आइए जानते हैं कि जापानियों की लंबी जिंदगी जीने का आखिर क्या राज है. भूख से कम खाना- जापान के लोगों के सेहतमंद रहने का सबसे बड़ा राज ये है कि ये लोग कभी भी पेट भर कर खाना नहीं खाते हैं. ये लोग अपना पेट 80 फीसदी तक ही भरते हैं. आमतौर पर दिमाग को शरीर से ये संकेत मिलने में 20 मिनट लगते हैं कि पेट में पोषक तत्व पहुंच चुके हैं और अब खाना बंद कर देना चाहिए. जो लोग इसके बाद भी खाते हैं उन्हें पेट में भारीपन महसूस होता है. जापान के लोग बॉडी से पेट भरने का सिग्नल मिलते ही खाना बंद कर देते हैं.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










