
जानिए AIM-120 AMRAAM मिसाइलों की ताकत जो PAK को देने जा रहा अमेरिका, F-16 जेट में लगेगा
AajTak
अमेरिका पाकिस्तान को AIM-120 AMRAAM मिसाइलें देगा, जो F-16 जेट्स पर लगेंगी. रेंज 100 किमी, स्पीड 4900 किमी/घंटा. एक्टिव रडार गाइडेंस है. 'फायर एंड फॉरगेट' टेक से दुश्मन विमान को दूर से मार गिराएगी. 2019 जैसी घटना दोहरा सकती. भारत के लिए खतरा है. BVR युद्ध में पाक को फायदा होगा. भारत को Astra, S-400 से जवाब देना होगा.
अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते सुधर रहे हैं. मई 2025 के भारत-पाकिस्तान टकराव के बाद अब अमेरिका पाकिस्तान को AIM-120 AMRAAM (एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल) देगा. ये मिसाइलें पाकिस्तानी F-16 फाइटर जेट्स पर लगेंगी. ये 'फायर एंड फॉरगेट' वाली सुपर स्मार्ट मिसाइल है, जो किसी भी विमान को दूर से ही मार गिरा सकती है. ये खबर भारत के लिए चिंता की है, क्योंकि ये 2019 की बालाकोट घटना जैसी स्थिति दोहरा सकती है.
AIM-120 AMRAAM अमेरिका की सबसे एडवांस्ड हवा-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल है. ये AIM-7 स्पैरो का अपग्रेडेड वर्जन है. 1980 के दशक में विकसित हुई, ये दिन-रात, किसी भी मौसम में काम करती है. इसका नाम 'स्लैमर' भी है, क्योंकि ये बहुत तेज उड़ती है. पाकिस्तान को मिलने वाली C8 वेरिएंट है, जो AIM-120D का एक्सपोर्ट मॉडल है. इसमें GPS गाइडेंस और बेहतर जैम-रेजिस्टेंस है.
यह भी पढ़ें: चीन के जिस फाइटर जेट को ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने गिराया, उसे खरीदने जा रहा बांग्लादेश
ये मिसाइल छोटी लेकिन घातक है. यहां मुख्य फीचर्स...
ये मिसाइल 1988 से अमेरिकी एयर फोर्स में है. अब तक 20,000 से ज्यादा बनी हैं. कीमत: एक मिसाइल की 10-15 लाख डॉलर.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








