
जानिए, महाराष्ट्र के उन गांवों के बारे में जहां के लोग आटा, दाल, चावल लेने जाते हैं गुजरात
AajTak
महाराष्ट्र के गांवों के लोग हर रविवार को गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया आते हैं और यहां लगने वाले बाजार से वो घर का हर सामान जैसे कि नमक, बिस्कुट, अनाज, चावल और कपड़े ले जाते हैं. ऐसा सरदार सरोवर नर्मदा बांध बनने के बाद डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण होता है. गांवों के कई इलाके इलाके पानी में डूब जाते हैं.
महाराष्ट्र के मणिबेली, धनखेडी, चिमलखेड़ी, सिंदूरी, मुखडी, गमन, धनेल सहित कई गांवों की स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें खाने का हर सामान लेने के लिए गुजरात जाना पड़ता है. दरअसल सरदार सरोवर नर्मदा बांध बनने के बाद नर्मदा डैम का जलस्तर कई बार इतना बढ़ जाता है कि आसपास के इलाके पानी में डूब जाते हैं. जिसकी वजह से गुजरात और महाराष्ट्र के कई गांवों का विस्थापन हो गया. लेकिन अभी भी नंदुरबार जिले के मणिबेली, धनखेडी, चिमलखेड़ी, सिंदूरी, मुखडी, गमन, धनेल गांव में कुछ लोग रहते हैं. गांव के चारों तरफ पानी ही पानी है. इस वजह से गांववालों को कहीं भी जाने के लिए पानी को पार कर जाना पड़ता है.
जिले में रहने वाले लोगों को नमक, आटा, चावल, दाल, बिस्कुट, कपड़े या बच्चों की पढ़ाई का सामान लेने के लिए गुजरात आना पड़ता है. सरदार सरोवर नर्मदा बांध बनने के बाद नर्मदा डैम का जलस्तर स्तर बढ़ गया था जिस वजह से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के क्षेत्र में पानी भर गया और फिर वहां के गांव विस्थापित हो गए.
यहां रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि वो किसी भी हाल में विस्थापित नहीं होना चाहते थे. गांववालों को कहीं आने जाने के लिए नाव या बोट का सहारा लेने पड़ता है.
दरअसल, गांववालों को महाराष्ट्र के अक्कलकुवा खरीदारी करने जाना है तो 70 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है, और कई जगह तो जंगल का रास्ता पार करना पड़ता है जो काफी मुश्किल है, लेकिन दूसरी ओर गुजरात का केवड़िया उनके गांव से महज 25 से 30 किलोमीटर पड़ता है और सरदार सरोवर में बोट की व्यवस्था खास तौर पर मिल जाती है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










