जानिए- मध्य प्रदेश के CM के बारे में, स्टूडेंट लाइफ से हैं हिट, इसलिए कहलाते हैं 'मामा'
AajTak
मध्य प्रदेश की जनता में लोकप्रिय शख्सियत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उनके अनुशासन और सांगठनिक एकता के लिए पहचाना जाता है. आइए जानें- उनकी पत्नी साधना समेत उनके पूरे परिवार के बारे में...
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मीडिया और प्रदेश के लोग मामा कहकर बुलाते हैं. आज उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया. प्रदेश की जनता में लोकप्रिय शख्सियत शिवराज सिंह को उनके अनुशासन और सांगठनिक एकता के लिए पहचाना जाता है. आइए जानें- उनकी पत्नी साधना समेत उनके पूरे परिवार के बारे में... शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च 1959 को प्रेम सिंह चौहान और सुंदरबाई चौहान के यहां सिहोर जिले के जैत गांव में हुआ था. साल 1972 में जब वो 13 वर्ष की आयु के थे तभी पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए. साल 1975 में वह मॉडल स्कूल छात्र संघ के अध्यक्ष बने. आपात काल के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ भूमिगत आंदोलन में उन्होंने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया. इस आंदोलन में वो जेल भी गए. उन्हें संगीत, अध्यात्म, साहित्य एवं घूमने-फिरने में खास रुचि है. उनके परिवार में पत्नी साधना सिंह और दो पुत्र कार्तिकेय एवं कुणाल हैं. उनके बड़े बेटे कार्तिकेय कारोबारी हैं, जबकि कुणाल अभी अपनी पढ़ाई कर रहे हैं. शिवराज की शैक्षणिक योज्ञता कला संकाय से स्नातकोत्तर है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












