
जानिए कौन हैं प्रियंका टिबरेवाल जिन्हें बीजेपी ने ममता के खिलाफ उतारा? कोर्ट में TMC को दे चुकी हैं टक्कर
AajTak
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी की ओर से प्रियंका टिबरेवाल मैदान में उतरेंगी. बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद एक बार फिर बंगाल में राजनीतिक दंगल तेज हो गया है.
पश्चिम बंगाल का चुनावी दंगल एक बार फिर सुर्खियों में है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव होना है और यहां पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मैदान में हैं. कांग्रेस ने तो टीएमसी को बायकॉट दिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपनी उम्मीदवार का ऐलान किया. भाजपा की ओर से प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) को ममता बनर्जी के खिलाफ उतारा गया है. भवानीपुर (Bhawanipur) में 30 सितंबर को मतदान होना है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी आसानी से ममता बनर्जी को जीत नहीं देना चाहती है. बीजेपी ने इसलिए महिला उम्मीदवार को यहां उतारा और अपने कई बड़े नेताओं को चुनावी क्षेत्र की ज़िम्मेदारी भी दी. कौन हैं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल? भवानीपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार 41 वर्षीय प्रियंका टिबरेवाल हैं, जो पेशे से वकील हैं. प्रियंका सुप्रीम कोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट में वकालत करती हैं. भारतीय जनता पार्टी में वह युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं. प्रियंका टिबरेवाल ने साल 2014 भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की. प्रियंका बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो की लीगल एडवाइज़र थीं और उन्होंने ही प्रियंका को पार्टी ज्वाइन करवाई.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










