
जानबूझकर 211 ग्राहकों के संपर्क में आई HIV+ सेक्स वर्कर, मची सनसनी, एक- एक को फोन कर रही पुलिस
AajTak
यूएस के ओहियो में HIV जैसी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड घातक बीमारी से संक्रमित एक 30 साल की सेक्स वर्कर ने सबकुछ जानने के बावजूद 211 क्लाइंट्स के साथ संबंध बनाए. मामले से सनसनी फैल गई है.
दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो पैसों के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाने से लेकर तबाही मचाने तक से बाज नहीं आते.अमेरिका के ओहियो से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां HIV जैसी सेक्शुअली ट्रांसमिटेड घातक बीमारी से संक्रमित एक 30 साल की सेक्स वर्कर ने सबकुछ जानने के बावजूद 211 क्लाइंट्स के साथ संबंध बनाए.
अलग- अलग राज्यों के 211 ग्राहक
द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि लिंडा लेसेसे ने 1 जनवरी, 2022 से अब तक पिछले दो सालों में अलग- अलग राज्यों के 211 ग्राहकों के साथ यौन संपर्क किया था. जबकि उसे पहले ही पता चल चुका था कि वह HIV पॉजिटिव है और अपने काम के चलते इस संक्रमण को बुरी तरह फैला सकती है.
लेसेसी ने अपने अधिकतर क्लाइंट्स को पश्चिम वर्जीनिया की सीमा के पास दक्षिण-पूर्व ओहियो के एक छोटे से शहर मैरिएटा में बुलाया था. माना जा रहा है कि लेसेसी के चलते संभवत: संक्रमित हुए लोग पूर्वी तट के पार रहते हैं. मामले का खुलासा होने के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.
एक- एक को फोन कर रही पुलिस
पुलिस ने स्थिति के बारे में अलर्ट करने के लिए लेसेसी के ग्राहकों को फोन करना शुरू कर दिया है. वाशिंगटन काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रमुख उप मार्क वार्डन ने कहा,'यह कॉल्स सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता है. यह कोई स्कैम नहीं है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












