
जादू-टोने से पैदा नहीं हुई संतान तो तांत्रिक के बेटे पर की फायरिंग, दो गिरफ्तार
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक तांत्रिक के बेटे पर हमले का केस सामने आया है. हमलावरों में से एक महेश शिंदेल निसंतान है. तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया था कि उसकी तांत्रिक क्रिया से जल्द ही उसे संतान प्राप्ति होगी. लेकिन तमाम अनुष्ठान करने के बाद भी उसे संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी.
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जादू-टोने के बाद भी संतान पैदा ना होने के कारण तांत्रिक के बेटे पर ही फायरिंग कर दी. फिलहाल पुलिस दोनों से मामले की डीटेल में पूछताछ कर रही है.
पुलिस के मुताबिक घटना इंदौर की है. हमले को अंजाम देने वाले आरोपियों का नाम महेश शिंदेल (32) और सोनू व्यास (30) है. हमलावरों में से एक महेश शिंदेल निसंतान है. तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया था कि उसकी तांत्रिक क्रिया से जल्द ही उसे संतान प्राप्ति होगी. लेकिन तमाम अनुष्ठान करने के बाद भी उसे संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी.
पीठ में जाकर लगी गोली
पुलिस ने बताया कि जब लगातार तांत्रिक की क्रियाएं फेल होने लगीं तो आरोपियों ने उससे बदला लेने की योजना बनाई. दोनों नकाबपोश बाइक सवारों ने 22 मार्च की सुबह तांत्रिक के बेटे दीपक नागर (35) को उस वक्त गोली मार दी, जब वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था. गोली सीधी नागर की पीठ में जाकर लगी. उसे फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां कुछ देर तक चले इलाज के बाद अब वह खतरे से बाहर है.
दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
आरोपियों के पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में यही सामने आया है कि आरोपी महेश शिंदेल के मन में तांत्रिक परसराम नागर के प्रति द्वेष था. उसका मानना है कि तांत्रिक नागर ने उसे झूठी क्रियाओं का झांसा देकर धोखा दिया. तांत्रिक ने उसे दिलासा दिया कि वह जल्द ही एक बच्चे का पिता बनेगा. लेकिन जब अनुष्ठान के बाद भी उसकी संतान नहीं हुई तो उसने परसराम के बेट पर फायरिंग कर बदला लेने की साजिश रची. घटना से दो दिन पहले शिंदेल और तांत्रिक के बीच झगड़ा हुआ था. डीसीपी ने कहा कि शिंदेल ने अपराध को अंजाम देने के लिए उज्जैन से एक पिस्तौल खरीदी थी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








