
जादू- टोने के शक में बुजुर्ग महिला की पीट- पीटकर हत्या, जंगल में ऐसे हाल में मिला शव
AajTak
त्रिपुरा के अगरतला जिले के अभिचरण गांव में जादू-टोना के संदेह में 63 वर्षीय आदिवासी महिला नंदरानी देबबर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने शव को जंगल में दफना दिया. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि ग्रामीणों ने बीमारी को महिला के 'काले जादू' से जोड़कर हत्या की.
त्रिपुरा के अगरतला जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के संदेह में 63 वर्षीय आदिवासी महिला की कथित तौर पर हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिधाई पुलिस थाना क्षेत्र के अभिचरण गांव में जादू-टोना करने की आरोपी नंदरानी देबबर्मा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद, एक टीम ने इलाके में एक विशेष अभियान चलाया था.
सिधाई पुलिस थाने के प्रभारी अजीत कुमार चकमा ने शुक्रवार को बताया, 'खोजते खोजते 26 अक्टूबर को अभिचरण के एक जंगल से बुजुर्ग महिला का शव निकाला गया था. शव मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी. गुरुवार को हमने महिला की हत्या में कथित संलिप्तता के आरोप में इलाके के तीन लोगों को गिरफ्तार किया.'
प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों को लगा कि 'गांव के दो परिवार नंदरानी के काले जादू के कारण बीमार थे'. अधिकारी ने बताया, 'इसी धारणा के प्रभाव में आकर, 26 अक्टूबर को कुछ लोगों ने नंदरानी के घर में घुसकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए, ग्रामीणों ने उसके शव को खिड़की से बांध दिया. बाद में, सबूतों को दबाने के लिए उसके शव को जंगल में दफना दिया गया.'
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








