
जादू टोना, 'पैसों की बारिश' और ठगी...रिटायर्ड शिक्षक को लगाया 46 लाख का चूना
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में रिटायर्ड शिक्षक से पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 46 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी रतन लांडगे ने पैसों की बारिश और जादू-टोना का नाटक कर पैसे ऐंठे. पहले भी ऐसे मामलों में गिरफ्तार हो चुका लांडगे अब फिर पुलिस की गिरफ्त में है और जांच जारी है.
महाराष्ट्र के जालना में पैसों की बारिश कर पैसे दोगुने कर देने का झांसा देकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक रिटायर्ड शिक्षक से 46 लाख रुपये का फ्रॉड हुआ है. इस मामले में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में आरोपी रतन लांडगे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जादू-टोना कर एक लाख को एक करोड़ रुपये में बदलने का दावा कर पहले भी ठगी के आरोप में रतन लांडगे को तालुका जालना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब रतन लांडगे की ठगी का एक और कारनामा सामने आया है.
'पैसों की बारिश करता हूं, पैसे दोगुने कर देता हूं...' ऐसा झांसा देकर रतन लांडगे और उसके एक साथी ने बुलढाणा जिले के चिखली निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामेश्वर उबाळे से 46 लाख रुपये ठग लिए. सबसे पहले रामेश्वर उबाळे की जालना बस स्टैंड पर एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी. वह व्यक्ति पैसे डबल करने का लालच देते हुए उबाळे को जालना निवासी रतन आसाराम लांडगे के घर ले गया. वहां रतन लांडगे ने पहले पूजा-पाठ कर पैसों की बारिश का नाटक किया और फिर उबाळे से 46 लाख रुपये ले लिए.
इसके बाद पूजा में बाधा आ रही है, ऐसा कहकर दोनों ने पूजा करना बंद कर दी. जब उबाळे को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पैसे वापस मांगे, लेकिन रतन लांडगे और उसके साथी ने पैसे वापस नहीं किए. ऐसे में रामेश्वर उबाळे ने सदर बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल आरोपी रतन लांडगे तालुका जालना पुलिस की गिरफ्त में हैं और सदर बाजार पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










