
जातीय राजनीति के साये में हो रहे बिहार चुनाव में संघ की चुनौतियां बढ़ेंगी
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हिसाब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सामने जातीय राजनीति बड़ी चुनौती के रूप में खड़ी हो गई है. संघ प्रमुख मोहन भागवत दो बार बिहार दौरे पर जा चुके हैं और स्वयंसेवकों को मिशन मोड में लगाया गया है.
बिहार चुनाव बीजेपी के लिए नये तरीके की चुनौतियां लेकर आ रहा है. बीजेपी नेतृत्व ने वैसे तो एहतियाती उपाय कर लिये हैं. और, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी पहले से ही जमीन पर मोर्चा संभाल लिया है. करीब करीब वैसे ही जैसे लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ जाने के बाद संघ को ग्राउंड पर एक्टिव देखा गया था. लोकसभा के बाद राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर, जिसका रिजल्ट भी देखा जा चुका है.
संघ प्रमुख मोहन भागवत बिहार के दो दिन के दौरे पर थे, और इस साल ये उनका दूसरा दौरा था. मार्च, 2025 में भी वो पांच दिन के बिहार दौरे पर गये थे, और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. संघ कार्यकर्ताओं को मोहन भागवत अब तक तमाम जरूरी टिप्स दे आये हैं. मान कर चलना चाहिये, जमीनी स्तर पर संघ के कार्यकर्ता मिशन में जुट भी गये होंगे.
बिहार के लिए जहां तक चुनावी तैयारियों की बात है, केंद्र की बीजेपी सरकार का जाति जनगणना को लेकर फैसला और बिहार की रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में पहलगाम से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का जिक्र, अभी तक के हिसाब से दुरुस्त ही है. आगे के कैंपेन के लिए मजबूत नींव तो तैयार किया ही जा चुका है.
ऑपरेशन सिंदूर के राजनीतिक इस्तेमाल पर बीजेपी के राजनीतिक विरोधियों की आपत्ति अपनी जगह है, लेकिन संघ के सामने बिल्कुल अलग तरीके की चुनौती है. अभी से ये कहना मुश्किल है कि बीजेपी को अभी तक के इंतजामों से फायदा ही होगा या नुकसान भी. नुकसान होगा तो कितना होगा, और फायदा होगा तो कितना. अगर नुकसान ज्यादा हुआ तो फायदे का कोई मतलब नहीं रह जाएगा.
बिहार में कास्ट पॉलिटिक्स चैलेंज
संघ के लिए जातीय राजनीति हमेशा ही चिंता का कारण रहा है, क्योंकि ऐसा होने पर हिंदुत्व की एकता खतरे में पड़ जाती है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जो नुकसान हुआ था, उसकी वजह जातीय राजनीति नहीं तो क्या थी? अयोध्या आंदोलन के पूर्णाहूति काल में कहां बीजेपी 'अबकी बार 400' के रास्ते आगे बढ़ रही थी, और कहां बहुमत से भी पीछे रह गई, और अयोध्या भी हार गई.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








