
'जांच विभाग रातोंरात कार्रवाई नहीं करते...', संजय राउत पर ED के शिंकजे पर देखें क्या बोले BJP नेता
AajTak
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ईडी के निशाने पर हैं. ईडी की टीम इस वक्त मुंबई में संजय राउत के घर में मौजूद है. छापेमारी चल रही है. ईडी पात्रा चॉल घोटाले के मामले में जांच कर रही है. संजय राउत पर जांच में सहयोग ना करने का आरोप है. ईडी ने संजय राउत को कई समन जारी किये लेकिन वो ईडी दफ्तर पूछताछ के लिये नहीं पहुंचे. इसे लेकर बीजेपी नेता राम कदम ने आजतक से बात करते हुए कहा कि ये जांच एजेंसियां रातोंरात कार्रवाई नहीं करती, पुख्ता सबूत मिलने पर ही एक्शन लेती हैं, ये बदला हुआ भारत है और यहाँ कोई बड़ा नेता अब कार्रवाई से बच नहीं सकता. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











