
'जहां झुग्गी वहां मकान भी साबित हुआ जुमला', दिल्ली की बीजेपी सरकार पर AAP का तंज
AajTak
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भाजपा पर दिल्ली के मेहरम नगर और मद्रासी कैंप को उजाड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 'जहां झुग्गी वहीं मकान' का बीजेपी का वादा जुमला साबित हुआ.
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'जहां झुग्गी, वहां मकान' का वादा खोखला साबित हुआ. उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार पर दिल्ली के 300 साल पुराने मेहरम नगर और 70 साल पुराने मद्रासी कैंप को उजाड़ने का आरोप लगाया. संजय सिंह ने कहा कि भाजपा बुलडोजर को हथियार बनाकर गरीबों की बस्तियां तोड़ रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की बीजेपी सरकार मेहरम नगर और मद्रासी कैंप की जमीन अडाणी को सौंपने की साजिश रच रही है. आम आदमी पार्टी के नेता ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही आगाह कर दिया था कि बीजेपी गरीब के मकान और दुकान पर बुलडोजर चलाएगी. दिल्ली के 300 साल पुराने गांव मेहरम नगर में गरीबों दलितों को उजाड़ा जा रहा है. बीजेपी भगवा 56 छुरी लेकर आपके पेट और पीठ में मारेगी और कहेगी बुरा मत मानो चाकू का रंग भगवा है.'
यह भी पढ़ें: गोवा में AAP ने शुरू किया नया अभियान, कहा ‘जनता का राज चलेगा’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली के लोगों को @ArvindKejriwal जी ने आगाह किया था “BJP आई तो ग़रीब के मकान/दुकान पर बुलडोज़र चलायेगी” दिल्ली के 300 साल पुराने गाँव मेहरम नगर में ग़रीबों दलितों को उजाड़ा जा रहा है। BJP भगवा 56 छुरी लेकर आपके पेट और पीठ में मारेगी, कहेगी “बुरा मत मानो चाकू का रंग भगवा है” pic.twitter.com/EQHPhZDd7O
उन्होंने वजीरपुर और वसंत कुंज की झुग्गी बस्तियों का जिक्र करते हुए मेहरम नगर के लोगों को भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी उनके साथ है और अंतिम सांस तक लड़ेगी. भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि बुलडोजर उनका हथियार बन गया है. लखनऊ में 'आई लव बुलडोजर बाबा' के पोस्टर लगने का जिक्र करके उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर वे अपने घर बचाना चाहते हैं तो भाजपा के खिलाफ लड़ें.
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का AAP ने किया विरोध, सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








