
जहां-जहां भारत ने चाहा, वहां-वहां मारा... पाकिस्तान से आए ये 10 सबूत आसिम मुनीर की सेना की पिटाई की पोल खोल रहे
AajTak
भारत ने सात मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें मुरिदके, कोटली, महमून जोया, सवाई नाला, सरजाल, भिंबर, कोटली गुलपुर और बहावलपुर शामिल थे. इनमें से चार पाकिस्तान में जबकि पांच पीओके में थे. मुरिदके में लश्कर का हेडक्वार्टर और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना था.
भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों के संघर्ष के बाद फिलहाल सीजफायर है. भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 आतंकी मारे गए. सात से 10 मई के बीच एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के 40 जवानों को ढेर किया गया. भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाक में बड़े पैमाने पर आतंक के गढ़ तबाह किए. ऐसे में कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें आसिम मुनीर की सेना की पोल खोल गई.
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत ढेर किए गए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी के जनाजे में शामिल पाकिस्तानी अधिकारियों के नाम जारी किए. बकायदा प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक तस्वीर भी दिखाई है, जिसमें आतंकी रऊफ के जनाजे में पाकिस्तान सेना के प्रमुख पहुंचे थे.
विक्रम मिसरी ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान दावा करता है कि मारे गए केवल निर्दोष नागरिक थे तो फिर ये तस्वीर क्या बताती है? इस तस्वीर में आतंकी के जनाजे में पाकिस्तानी सेना और सरकार के कुछ अधिकारी देखे जा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दावा कर रहा है कि हमारे ऑपरेशन में सिर्फ सिविलियन मारे गए जबकि हकीकत यह है कि ऑपरेशन सिंदूर में केवल आतंकी इमारतें और टारगेट थे.
इस तस्वीर में लाहौर की IV कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फयाज हुसैन शाह, लाहौर की 11वीं इन्फेंट्री डिविजन के मेजर जनरल राव इमरान सरताज, ब्रिगेडियर मोहम्मद फुरकान शब्बीर, पंजाब प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल डॉ. उस्मान अनवर और पंजाब सांसद मल शोएब अहमद को देखा जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










