
जहां इजाजत मिली नहीं, उन्हीं छठ घाटों के सौंदर्यीकरण पर 42 लाख खर्चेगा SDMC
AajTak
दिल्ली में यमुना किनारे छठ घाट बनाने की अनुमति अभी तक नहीं दी गई है. लेकिन कमाल है कि निगम शासित बीजेपी की दक्षिणी नगर निगम ने छठ घाटों को सौंदर्यीकरण के लिए सबसे आगे आकर 214 वार्डों के लिए 41.60 लाख रूपए की रकम को रिलीज कर दिया है.
छठ पूजा की अनुमति मिले इसको लेकर सियासी पार्टियों में हमेशा मुकाबला रहा है. अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक मत हैं कि यमुना के किनारे छठ पूजा करने की अनुमति दी जाए. लेकिन यमुना किनारे छठ पूजा करने की अनुमति नहीं मिली है, फिर भी एसडीएमसी छठ घाटों के सौंदर्यीकरण पर 42 लाख खर्चेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











