
जहांगीरपुरी हिंसा: एक ही समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी क्यों? स्पेशल CP ने दिया जवाब
AajTak
दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने एफआईआर में नामजद सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले का मुख्य साजिशकर्ता जहांगीरपुरी के बी ब्लॉक के रहने वाले अंसार को बताया गया है. पुलिस के मुताबिक, अंसार के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं.
दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामले में अबतक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो एक ही समुदाय से हैं. एक ही समदाय के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने जवाब दिया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि शोभायात्रा के दौरान तलवारें और बंदूक लहराए जाने के कुछ फुटेज मिले हैं, इस पर जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज और वीडियो मिले हैं.
स्पेशल सीपी से जब सवाल पूछा गया कि मामले में 14 लोगों को अबतक गिरफ्तार किया गया है जो केवल एक ही समुदाय से हैं, ऐसा क्यों है? इसके जवाब में दीपेंद्र पाठक ने कहा कि यह एक बहुत ही प्रारंभिक चरण है और इसके बाद और कार्रवाई की जाएगी. जांच जारी है.
दीपेंद्र पाठक ने कहा कि इलाके में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए अमन कमेटी से बातचीत की जा रही है. अमन कमेटी के कुछ सदस्यों को हार हाल में शांति बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. उन्होंने बताया कि हिंसा मामले में दर्ज किए गए एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जहांगीरपुरी हिंसा मामले के मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले: दिल्ली पुलिस
उधर, दिल्ली पुलिस का दावा है कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले के प्रमुख साजिशकर्ता अंसार के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अंसार के खिलाफ हमले के दो और जुए के कई मामले दर्ज हैं.
35 साल का अंसार जहांगीरपुरी बी ब्लॉक का रहने वाला है. उसके खिलाफ हमले के दो मामले समेत अन्य धाराओं के तहत बार-बार गिरफ्तार भी किया गया था. साथ ही उसके खिलाफ जुआ और शस्त्र अधिनियम के तहत 5 बार मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










