
जहांगीरपुरी: शोभायात्रा में लाउड म्यूजिक, नारेबाजी और नमाज की टाइमिंग... शाम 4 से 8 बजे रात तक क्या-क्या हुआ?
AajTak
हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी में शाम 5 बजकर 40 मिनट पर उपद्रव की शुरुआत हुई. ये वही समय है जब लोग इफ्तार से पहले नमाज के लिए जाते हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हनुमान जयंती के दिन निकली शोभायात्रा में बवाल हो गया. शोभायात्रा के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर चलाए. उपद्रवी भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा. इस घटना में छह पुलिसकर्मियों समेत कुल सात लोग घायल हो गए हैं. दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने संदेह जताया है कि फायारिंग की गई है. एक पुलिसकर्मी फायरिंग में घायल भी हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक छह राउंड फायरिंग हुई. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. जहांगीरपुर के जिस इलाके में शोभायात्रा के दौरान शाम को उपद्रव हुआ, उस इलाके से सुबह में शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकली थी.
शाम 5 बजकर 40 मिनट पर शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान उपद्रव की शुरुआत हुई. ये वह समय है जब लोग इफ्तार से पहले नमाज अदा करने जा रहे थे. झड़प की शुरुआत मस्जिद से ठीक पहले हुई. जब ये शोभायात्रा मस्जिद के करीब पहुंची, लोग नारे लगाने लगे और तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जाने लगा. आरोप ये भी है कि मस्जिद के अंदर भगवा झंडा लगाने की भी कोशिश की गई.
ये भी पढ़ें- जहांगीरपुरी में शोभायात्रा पर पथराव, उपद्रव-आगजनी के बाद RAF के 200 जवान तैनात
वहीं दूसरे पक्ष ने इन आरोपों को साफ-साफ खारिज किया है. दूसरे पक्ष का कहना है कि हर जगह शोभायात्रा को टारगेट किया गया.
कुछ स्थानीय लोगों का भी कहना है कि तेज आवाज में संगीत की वजह से शोभायात्रा रोकी गई और कहासुनी के बाद झड़प हो गई. एक पक्ष का कहना है कि सुबह के समय जब इसी इलाके से शोभायात्रा निकली और किसी तरह की कोई झड़प नहीं हुई तो फिर वे शाम के समय शोभायात्रा को क्यों रोकेंगे?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










