
जहर देने से नहीं, हार्ट अटैक से हुई थी मुख्तार अंसारी की मौत, DM ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट
AajTak
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत जहर देने से नहीं, बल्कि हार्टअटैक से हुई थी. इसकी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी ने शासन को सौंप दी है. जिसमें बताया गया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक की पुष्टि हुई थी.
उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद रहे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बीते 28 मार्च को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी. मुख्तार के परिजनों ने जेल प्रशासन पर स्लो पॉइजन दिए जाने का आरोप लगाया था, जिसको लेकर मजिस्ट्रियल जांच कराई गई थी. अब इस मामले में जिलाधिकारी ने शासन को रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें मुख्तार की मौत की वजह जहर नहीं बल्कि हार्ट अटैक बताई गई है.
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्तार अंसारी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हार्टअटैक की पुष्टि हुई थी. इसके साथ ही कहा बताया गया कि प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के परिजनों को कई नोटिस भेजे, लेकिन वो जवाब देने के लिए उपस्थित नहीं हुए थे.
मुख्तार अंसारी की मौत की जांच एडीएम वित्त राजस्व राजेश कुमार को सौंपी गई थी. ADM वित्त राजेश कुमार ने लेटर जारी करते हुए बताया कि गाजीपुर के रहने वाले मुख्तार अंसारी की 28 अप्रैल को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा में मृत्यु हो गई थी. इसके बाद मेरे द्वारा मजिस्ट्रियल जांच संपादित की जा रही है. इस संबंध में जिस भी व्यक्ति को लिखित, मौखिक, साक्ष्य बयान प्रस्तुत करना हो तो वह 15 अप्रैल 2024 तक किसी भी दिन मेरे ऑफिस में आकर अपने बयान या साथ प्रस्तुत कर सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्तार के किसी परिजन ने कोई बयान नहीं दिया है.
मुख्तार अंसारी मौत मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, बांदा जेल स्टाफ के बयान भी किए जाएंगे दर्ज
मालूम हो कि मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में 28 मार्च को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे तत्काल बांदा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. मेडिकल रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया है. वहीं, मुख्तार के परिवार ने उसे धीमा जहर दिए जाने के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद बांदा जिला अधिकारी ने इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए थे.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







