
'जहरीली हवा' अभी नहीं छोड़ेगी पीछा, दिल्ली-NCR को इन 5 वजहों से नहीं मिलने वाली राहत
AajTak
दिवाली के बाद जब प्रदूषण का स्तर गिरा तो राजधानी के लोगों के लिए एक राहत की बात यह थी कि सड़कों पर गाड़ियों की मौजूदगी कम थी, इसका काफी हद तक श्रेय छुट्टियों को दिया जा सकता है. लेकिन छुट्टियां खत्म होने के बाद सड़कों पर गाड़ियां दिखाई देंगी. इससे प्रदूषण बढ़ेगा. साथ ही दिवाली के बाद पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने के मामले बढ़ने की आशंका है.
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर प्रदूषण की जकड़ में हैं. दिवाली से ठीक पहले हुई बारिश से जैसे-तैसे प्रदूषण से राहत मिली थी, लेकिन दिवाली की रात हुई आतिशबाजी ने एक बार फिर से दिल्ली को गैस चेंबर में तब्दील कर दिया है. एक्सपर्ट्स की मानें तो पॉल्यूशन का स्तर बढ़ने की मुख्य वजह हवा में पर्टिकुलेट मैटल का बढ़ना है. इसके साथ ही कुल 5 ऐसे कारण हैं, जो आने वाले दिनों में दिल्ली की आबोहवा को और ज्यादा खराब कर सकते हैं.
1- अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं के आसार नहीं
10 नवंबर की रात दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई थी, जिसके चलते प्रदूषण में काफी राहत मिली थी. दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI का स्तर 400 से सीधा 100 तक आ गिरा था. लेकिन आगामी दिनों में बारिश या तेज हवाओं के कोई आसार नहीं है. दिल्ली अपने वातावरण से प्रदूषक तत्वों को तितर-बितर करने में बहुत हद तक बारिश और तेज हवाओं पर ही निर्भर है. बारिश हो या तेज हवाएं, दिल्ली के वातावरण को साफ करने में बहुत मददगार साबित होता है. क्योंकि बारिश जहां आसपास मौजूद पार्टिकुलेट मैटर (PM) को हटाने में मदद करती है, वहीं तेज हवाएं प्रदूषक तत्वों को अलग-अलग जगहों पर फैलाने में मदद करती है. लेकिन दुर्भाग्य से ये दोनों कारक कम से कम अगले 5 दिनों तक नजरों से ओझल हैं. इसका मतलब ये है कि मौसम संबंधी कोई वजह नहीं है, जो मौजूदा प्रदूषण से तत्काल राहत प्रदान कर सके.
2- तामपान गिरने से ऐसे बढ़ेगा प्रदूषण
तापमान व्युत्क्रमण (टेम्प्रेचर इन्वर्शन) के कारण प्रदूषकों (पॉल्यूटेंट) का वर्टिकल लेवल पर फैलाव नहीं होता. सर्दियों के मौसम में जब रात और सुबह का तापमान गिरता है तो वातावरण में टेम्प्रेचर इन्वर्शन होता है. सामान्य परिस्थितियों में जैसे-जैसे आप वायुमंडल में ऊपर जाते हैं, तापमान कम होता जाता है और इसलिए ज़मीन की सतह के पास की गर्म हवा ऊपर की ओर जाती है. सामान्य समय में यह प्रदूषकों को वर्टिकल रूप से फैलाने में मदद करता है, लेकिन सर्दियों के दौरान जब जमीन का तापमान कम हो जाता है तो सतह का तापमान पृथ्वी के आसपास की हवा की तुलना में कम रहता है और इसलिए प्रदूषकों का ऊपर की ओर बढ़ना रुक जाता है. इसके कारण प्रदूषक अधिक ऊंचाई पर जाने के बजाय निचले वायुमंडल में ही फंसे रहते हैं.
3- छुट्टी के बाद सड़कों पर लौटेंगे वाहन

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












