
जहरीली शराब से पीड़ित परिवार को बीजेपी नेता ने पकड़ाए 5-5 हजार के लिफाफे!
AajTak
जहरीली शराब के चलते इस बार बिहार में कई परिवारों की दिवाली काली हो गई. बुधवार से अब तक 39 लोगों की मौत जहरीली शराब के चलते हुई है. बीते कुछ दिनों में गोपालगंज में 17 और बेतिया में 16 लोगों की जान जहरीली शराब पीने के चलते गई है. सबसे नया मामला राजधानी पटना से महज 121 किलोमीटर दूर बक्सर का है, जहां जहरीली शराब ने 2 लोगों को जान ले ली है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और जहरीली शराब से हो रही मौत पर राज्य में हाहाकार मचा है. दरअसल, इस साल अब तक 70 लोग की मौत जहरीली शराब की वजह से हो चुकी है. बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल के खिलाफ कल नाराज लोगों का गुस्सा फूटा. उनके खिलाफ जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी नेता संजय जायसवाल की गाड़ी को घेरकर नाराज लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. हंगामा और बवाल तब शुरू हो गया जब उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के हाथों पीड़ित परिवारों को 5-5 हजार की मदद राशि का लिफाफा थमा दिया. देखें ये वीडियो.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










