
जश्न मनाने वाले खिलाड़ी भी गए, क्रेडिट लेने वाले नेता भी... बच गया 11 परिवारों का दर्द और जूते-चप्पलों का अंबार!
AajTak
कुछ किस्मत वाले लोग वक्त रहते अस्पताल पहुंच गए और उनकी जान बच गई. कुछ तो ऐसे थे जो भीड़ में पैरों तले कुचल दिए गए और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया. आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान अचानक से स्टेडियम के बाहर भीड़ बेकाबू होती गई और धीरे-धीरे भगदड़ के हालात पैदा हो गए. जल्द ही वहां चीख-पुकार मच गई और लोग नीचे गिरते चले गए.
13 साल की दिव्यांशी, 19 साल की साहना, 20 साल का भौमिक और 21 साल के श्रवण... ये वो नाम हैं जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. बेंगलुरु में बुधवार को हुई जानलेवा भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ये भगदड़ किसी धार्मिक आयोजन या फिर किसी राजनीतिक रैली में नहीं, बल्कि IPL की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के दौरान हुई है. मरने वालों में 13 साल के किशोर से लेकर 33 की उम्र के लोग शामिल थे.
क्रेडिट लेने वाले राजनेता
आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल की ट्राफी जीती, बेशक टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में ये मुकाम आसान नहीं है और खिलाड़ियों को जश्न मनाने का पूरा हक है. लेकिन जब इस जश्न में क्रेडिट लेने के मकसद से राज्य सरकार की भूमिका आ जाती है तो लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदार भी प्रशासन की बनती है. आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3 लाख से ज्यादा लोग पहुंच गए, जबकि क्षमता सिर्फ 35 हजार की थी. जाहिर तौर पर प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हुए, जिसकी कीमत 11 परिवारों के लोगों को अपनों की जान देकर चुकानी पड़ी.
ये भी पढ़ें: इधर भगदड़ में लोग मरते रहे, उधर कोहली के पास VIP सीट पर मंत्री के बेटे को बिठाने में जुटा रहा प्रशासन
हादसे के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जूते-चप्पलों का ढेर लगा हुआ था. जिन लोगों ने इस हादसे में अपनों को खोया उनके लिए जश्न पूरी तरह मातम में बदल चुका था. स्टेडियम के भीतर जब खिलाड़ी IPL ट्रॉफी के साथ झूम रहे थे, तब स्टेडियम के बाहर लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे थे. घायलों को अस्पताल पहुंचाने तक के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि भीड़ की वजह से पूरा बेंगलुरु ठप पड़ा गया था और सड़कों पर लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा था.
भीड़ में कुचल गए कई लोग

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










