
जल्दी-जल्दी खाने से लिवर हो रहा खराब! डॉ. सरीन ने बताया कैसे और कितना खाना खाएं
AajTak
पेट भर कर खाना, अधिक खाना और जल्दी खाना लिवर समेत पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है. लिवर स्पेशलिस्ट डॉ. सरीन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सेहत का राज महंगी डाइट में नहीं, बल्कि खाने की मात्रा, खाने के तरीके में छुपा है.
How much food should you eat: आज की बिगड़ी हुई और बिजी लाइफस्टाइल में खाना सिर्फ भूख मिटाने का साधन नहीं रहा बल्कि स्ट्रेस, टाइम की कमी और आदतों से जुड़ गया है. लोग बिजी रहने के कारण या तो जल्दी-जल्दी खा लेते हैं या फिर मार्केट से कुछ भी लेकर खा लेते हैं. ऐसे में उन्हें ये तक पता नहीं चल पाता कि वो कैसा खा रहे हैं और कितना खा रहे हैं. दरअसल, जल्दी-जल्दी खाना या फिर जरूरत से अधिक खाना जैसी चीजें फैटी लिवर, मोटापा और पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ाता है. ऐसे में लिवर स्पेशलिस्ट डॉ. शिवकुमार सरीन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इंसान को कितना और कैसे खाना चाहिए ताकि शरीर और लिवर दोनों स्वस्थ रह सकें.
खाना कितना है पर्याप्त?
डॉ. सरीन के अनुसार, इंसान को अपने पेट को पूरी क्षमता तक भरना चाहिए यानी कि भूख के बराबर नहीं खाना चाहिए. सही तरीका यह है कि पेट का आधा हिस्सा सॉलिड मील से भरा जाए. पेट को पूरा भर लेना अच्छी सेहत की निशानी नहीं है, बल्कि ऐसा करने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम और लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. आधा पेट खाना शरीर को बैलेंस में रखता है.
खाने में कम से कम 20 मिनट लगाएं
डॉ, सरीन ने बताया, खाते समय पेट और दिमाग के बीच तालमेल बनने में समय लगता है. दिमाग को यह समझने में करीब 20 मिनट लगते हैं कि पेट भर चुका है. अगर कोई 5–10 मिनट में खाना खत्म कर देता है तो उसे नहीं महसूस होगा कि उसने खाना खा लिया है और उसे फिर दोबारा भूख लगेगी. इसलिए हमेशा खाना धीरे-धीरे और आराम से खाना बेहद जरूरी है.
32 बार चबाएं

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










